Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake investment company game | फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी से 50 लाख की ठगी: हर महीने 7% मुनाफे का लालच दिया; ठगी का मास्टरमाइंड ओडिशा से पकड़ाया – durg-bhilai News
Breaking News

Fake investment company game | फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी से 50 लाख की ठगी: हर महीने 7% मुनाफे का लालच दिया; ठगी का मास्टरमाइंड ओडिशा से पकड़ाया – durg-bhilai News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 25 at 71649 pm 1758826694
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 09 25 at 71649 pm 1758826694

दुर्ग जिले में फर्जी कंपनी के नाम पर करीब 50 लाख की धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने निवेशकों को झांसा दिया कि उनकी एमसीएक्स कंपनी में पैसा लगाने पर हर महीने 3 से 7 प्रतिशत का मुनाफा मिलेगा। 60 दिन तक लाभ नहीं मिला, तो पैसे लौटाने की भी बात कही।

.

झांसे में आकर कई लोगों ने पैसे लगा दिए। जिसके बाद फर्जी कंपनी के ठग पैसे लेकर भाग गए। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी प्रकाशचंद पाढ़ी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

इस ठगी का मास्टरमाइंड संतोष आचार्य पहले से ही ओडिशा की जेल में बंद है। दोनों ने मिलकर फर्जी एमसीएक्स कंपनी के नाम पर दर्जनों लोगों को लालच देकर चूना लगाया था।

ऐसे रचा गया ठगी का खेल

14 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2024 के बीच ठगों ने निवेशकों को झांसा दिया कि उनकी एमसीएक्स कंपनी में रकम लगाने पर हर महीने 3 से 7 प्रतिशत का मुनाफा मिलेगा।

भरोसा दिलाने के लिए निवेशकों को बॉन्ड पेपर भी थमा दिया गया। शर्त यह रखी गई कि अगर 60 दिन तक लाभांश नहीं मिला, तो बांड पेपर के जरिए रकम लौटा दी जाएगी।

अलग-अलग किस्तों में दिए 49.50 लाख

आरोपियों के जाल में फंसकर प्रार्थी योगेश साहू, उनकी पत्नी और दोस्तों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 49.50 लाख रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। शुरू में थोड़ी रकम वापस भी की गई, लेकिन जुलाई-अगस्त 2024 के बाद पैसा लौटाना पूरी तरह बंद कर दिया गया। जब निवेशकों ने बॉन्ड पेपर दिखाकर रकम मांगी, तो आरोपी ने ही पलटकर कह दिया कि बॉन्ड पेपर फर्जी है।

पुलिस ने कैसे कसा शिकंजा

27 अप्रैल 2025 को पीड़ित योगेश साहू ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद आरोपी प्रकाशचंद पाढ़ी और संतोष आचार्य पर ठगी का मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2025 को प्रकाशचंद पाढ़ी को संबलपुर (ओडिशा) से दबोच लिया। आरोपी से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

आरोपी खुद को बताता था कंपनी का डायरेक्टर

आरोपी संतोष आचार्य खुद को एमसीएक्स कंपनी का डायरेक्टर बताता था। उसके साथ उसका साथी प्रकाशचंद पाढ़ी (निवासी सम्बलपुर, ओडिशा) सक्रिय था।

मास्टरमाइंड संतोष आचार्य पहले से ही संबलपुर जेल में बंद है। उस पर एक और धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज है। दुर्ग कोर्ट ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर तलब किया है और उसकी पेशी 6 अक्टूबर को तय की गई है।

आगे जांच कर रही पुलिस

मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों ने एक सोची-समझी योजना के तहत निवेशकों को लालच दिया और करोड़ों की ठगी की। आरोपियों ने इन्वेस्टमेंट कंपनी का फर्जी नेटवर्क तैयार किया था।

पहले भरोसा दिलाने के लिए कुछ समय तक छोटे-छोटे पेमेंट लौटाए। जैसे ही निवेशकों की संख्या और रकम बढ़ी, उन्होंने पैसा देना बंद कर दिया। अब इस नेटवर्क के बाकी कड़ी की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हवन पूजन के साथ 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का समापन

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067691
Views Today : 27
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 3968
Total views : 88619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.