Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake doctor and hospital operator arrested in Balodabazar | बलौदाबाजार में फर्जी डॉक्टर और अस्पताल संचालक अरेस्ट: गर्भवती महिला की मौत मामले में गिरफ्तारी, लापरवाहीपूर्वक डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की गई थी जान – baloda bazar News
Breaking News

Fake doctor and hospital operator arrested in Balodabazar | बलौदाबाजार में फर्जी डॉक्टर और अस्पताल संचालक अरेस्ट: गर्भवती महिला की मौत मामले में गिरफ्तारी, लापरवाहीपूर्वक डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की गई थी जान – baloda bazar News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
543b906f 536e 456d b020 5eed4bf8eaeb 1765764654295
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



543b906f 536e 456d b020 5eed4bf8eaeb 1765764654295

बलौदाबाजार में एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर बिना वैध चिकित्सा योग्यता और लाइसेंस के इलाज करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में फर्जी डॉक्टर दुखित साहू और संस्कार अस्पताल कटगी का संचालक जोहित रा

.

मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 8 जून को अंजू प्रजापति को प्रसव पीड़ा होने पर एक रिटायर्ड नर्स के पास ले जाया गया था। आरोप है कि वहां लापरवाही से डिलीवरी कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चा मृत पैदा हुआ और महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

गंभीर बिगड़ती तो किया रेफर, रास्ते में मौत

बिगड़ती हालत में अंजू को संस्कार अस्पताल कटगी ले जाया गया। जहां आरोपी दुखित साहू ने लगभग दो घंटे तक उसका इलाज किया। जब महिला की हालत और गंभीर हो गई, तो उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं

गिधौरी थाना पुलिस की ओर से की गई जांच में यह खुलासा हुआ कि दुखित साहू केवल 12वीं पास है और उसके पास मरीजों का इलाज करने के लिए कोई कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं है। शिकायतकर्ता दुर्गेश पटेल की रिपोर्ट पर 14 दिसंबर को इस मामले में धारा 105 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने संस्कार अस्पताल संचालक जोहित राम साहू (40) और दुखित राम साहू (28) को गिरफ्तार किया। दुखित राम साहू पर आरोप है कि वह बिना किसी वैध चिकित्सा डिग्री या लाइसेंस के मरीजों का इलाज करता था और उसकी लापरवाही से ही महिला की मौत हुई।

अस्पताल में पंजीकृत डॉक्टर की नियुक्ति नहीं

वहीं, अस्पताल संचालक जोहित राम साहू ने अपने अस्पताल में पंजीकृत डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की थी और बिना योग्य चिकित्सा स्टाफ के ही अस्पताल का संचालन कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे गिधौरी का कहना है कि 14 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था। रविवार को दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोग फरार है जिसकी तलाश जारी है और जल्द ही मामले में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074954
Views Today : 34
Views Last 7 days : 2680
Views Last 30 days : 9100
Total views : 103042
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.