Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake cigarettes worth lakhs of rupees seized in Surguja, FIR registered | सरगुजा में लाखों रुपये की नकली सिगरेट जब्त, FIR दर्ज: ITC कंपनी के अधिकारियों व पुलिस टीम ने मारा छापा,संभाग में खपाया जा रहा नकली सिगरेट – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Fake cigarettes worth lakhs of rupees seized in Surguja, FIR registered | सरगुजा में लाखों रुपये की नकली सिगरेट जब्त, FIR दर्ज: ITC कंपनी के अधिकारियों व पुलिस टीम ने मारा छापा,संभाग में खपाया जा रहा नकली सिगरेट – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 205246 1765035088
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 06 at 205246 1765035088

ITC कंपनी के अधिकारियों ने अंबिकापुर में बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट की बिक्री के मामले में एक व्यवसायी के गोदाम एवं निवास पर छापा मारा और लाखों रुपए कीमत का नकली सिगरेट बरामद किया है। ये नकली सिगरेट शहर, जिले सहित संभाग के दुकानों में भेजे जा रहे थे।

.

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में आईटीसी कंपनी के ब्रांडेड ट्रेडमार्क वाले नकली सिगरेट बेचने की शिकायत पर कंपनी के अधिकारी सदानंद मिश्रा यहां पहुंचे थे। नकली सिगरेट एक बड़े व्यवसायी द्वारा गोदाम में भंडारित करने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

गोदाम में मिला लाखों रुपए का नकली सिगरेट पुलिस की मदद से आईटीसी की टीम ने राममंदिर रोड निवासी व्यवसायी कपिल मित्तल के निवास एवं अग्रसेन रोड स्थित गोदाम मंे छापा मारा। गोदाम में आईटीसी लिमिटेड के ब्रांड गोल्ड फ्लैक, फ्लैक, फ्लैक लिबर्टी, गोल्ड फ्लैक इंडी मिंट सहित अन्य ब्रांड के नकली सिगरेट भंडारित मिले।

गोदाम के अंदर बड़े-बड़े बाक्स में नकली सिगरेट रखे हुए थेे। इसे व्यवसायियों को भेजा जाता है। वहां से सिगरेट पान ठेलों व दुकानों के माध्यम से खपाया जा रहा था। पुलिस ने लाखों रुपये का अवैध नकली सिगरेट जब्त कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि सदानंद मिश्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले में कपिल मित्तल के खिलाफ धारा 318 (4), 349, कॉपी राइट एक्ट संशोधित 1957 की धारा 67, ट्रेड मार्क अधिनियम 1944 की धारा 104 के तहत अपराध दर्ज किया है।

रामानुजगंज में भी पकड़ा गया था नकली सिगरेट रामानुजगंज में आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ऋषु मिश्रा की टीम ने रामानुजगंज बस स्टैंड स्थित जायसवाल पान भंडार (संचालक राज जायसवाल) में बड़े पैमाने पर नकली और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाली सिगरेट बेचने का खुलासा किया था। उन्होंने स्वयं दुकान से कई सिगरेट पैकेट खरीदकर उनकी जांच की।

जांच में “गोल्ड स्टेप” और “GTPL विमल” ब्रांड की सिगरेट मिलीं। इसके अलावा, नकली गोल्ड फ्लैक पैकेट भी मिले, जिनकी प्रिंट क्वालिटी बेहद खराब थी। मामले में रामानुजगंज में भी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। सरगुजा संभाग में छापों से बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट खपाने का खुलासा हुआ है। आईटीसी कंपनी के सदानंद मिश्रा ने बताया कि ये नकली सिगरेट अत्यंत हानिकारक हैं एवं इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरनाक असर हो सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 893
Views Last 7 days : 5424
Views Last 30 days : 9750
Total views : 101950
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.