Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake account created on matrimonial site and promised marriage, cheated of Rs 50 lakh across the country, four arrested | मैट्रिमोनियल साइट में फर्जी अकाउंट बनाकर शादी का दिया झांसा, देशभर में 50 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार – Raipur News
Breaking News

Fake account created on matrimonial site and promised marriage, cheated of Rs 50 lakh across the country, four arrested | मैट्रिमोनियल साइट में फर्जी अकाउंट बनाकर शादी का दिया झांसा, देशभर में 50 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार – Raipur News

By adminOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1759689923
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले चार ठगों को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया है। आरोपी ओडिशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर के रहने वाले हैं। ठगों ने रायपुर में दो जगहों पर फर्जी दफ्तर खोला था। आरोपियों ने अब तक 50

.

पुलिस ने बताया कि मूलत: ओडिशा बलांगीर निवासी गज सिंह सुना (32) गिरोह का सरगना है। उसने भीखू सचदेव (32) निवासी द्वारका गुजरात, साहिल कौशिक (23) निवासी तखतपुर और हर्षित शर्मा (18) निवासी कटोरा तालाब के साथ मिलकर गिरोह बनाया। सभी पहले आगरा में एक साथ काम करते थे।

वहां से एक साल पहले ही रायपुर आकर ठगी करने लगे। आरोपियों ने रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और खुद उपयोग करने लगे। रिश्तेदारों को झांसा दिया कि उनके खातों में ज्यादा ट्रांजक्शन होने पर इनकम टैक्स का झंझट बढ़ जाता है। इसलिए उनके खाते का उपयोग कर रहे हैं। रिश्तेदारों ने भरोसे में आकर अपने नाम से खाते खुलवाए और सिम कार्ड खरीदकर दे दिए। इन्हीं खातों के जरिए आरोपी ठगी की रकम का लेनदेन करते थे।

चार खातों की जांच से फूटा गिरोह टीआई मनोज नायक ने बताया कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट के आधार पर एचडीएफसी बैंक के 79 खाते और साउथ इंडियन बैंक के 17 खातों पर डीडी नगर और आजाद चौक थाना में केस दर्ज किया गया है। इन खातों का उपयोग ठगी के लिए किया जा रहा था।

इनमें से एचडीएफसी बैंक के तीन और साउथ इंडियन बैंक के एक खाते की जांच के दौरान खाताधारकों के बयान लिए गए। तभी चारों आरोपियों का सुराग मिला। इसके बाद छापेमारी की गई। पूछताछ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए की जा रही ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस अब आधा दर्जन बैंकों के करीब 495 खातों की जांच कर रही है। इन खातों से देश के कई राज्यों में ठगी की गई है।

दो कमरों से चल रही थी फ्रॉड कंपनी गज सिंह और उसके साथियों ने डंगनिया में किराए का मकान लिया था। दो कमरे और एक हॉल वाले इस मकान में ठग जीवन जोड़ी और रॉयल रिश्ता नाम से फर्जी कंपनियां चला रहे थे। इन दोनों कंपनियों के नाम से वेबसाइट भी बनाई गई थी, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया है। आरोपियों ने कटोरा तालाब में ई-रिश्ता नाम से एक और ऑफिस खोला था। तीनों जगह से आरोपी ठगी का काम संचालित कर रहे थे और यहीं से लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाते थे।

फर्जी प्रोफाइल से भेजते थे शादी का प्रस्ताव : आरोपियों ने कबूल किया है कि तीनों वेबसाइट पर 600 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया, उनकी पसंद और मांग के अनुसार पहले फर्जी प्रोफाइल बनाई जाती है। सुंदर लड़के-लड़कियों की तस्वीरें लगाकर शादी के प्रस्ताव भेजे जाते हैं। फिर उनसे चैटिंग कर भरोसा जीतते और शादी का झांसा देकर ठगी करते थे। आरोपी गिफ्ट भेजने के नाम पर एपीके फाइल भेजते थे। इससे मोबाइल में सेंध लग जाती है।

orig 5 1 1759689886

सोशल इंजीनियरिंग के जरिए फंसाते हैं सोशल इंजीनियरिंग का कर रहे थे उपयोग मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी कोई नई बात नहीं है। ठग सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाते हैं। इन साइट्स पर प्रोफाइल को वेरिफाई करने की कोई विश्वसनीय प्रक्रिया नहीं होती।

इसलिए यह पहचानना मुश्किल है कि सामने वाला व्यक्ति असली है या फर्जी। ऐसे में किसी से चैट या मुलाकात के दौरान अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें। कोई फोटो, निजी जानकारी साझा न करें। डिमांड पर पैसे न दें, किसी लिंक या फाइल को डाउनलोड करने से बचें। मुकेश चौधरी, साइबर क्राइम एक्सपर्ट



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गोडमर्रा की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी

April 22, 2026

प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में 123 किलो गांजा समेत अन्य सामान जलाया गया

April 22, 2026

पेड़ से अधिकारी का तोता उतारने बुलाया फायर ब्रिगेड,VIDEO:नारायणपुर में पालतू तोते पर बौछार, हजारों लीटर पानी बहाया; पानी की बर्बादी पर लोग नाराज

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068260
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89220
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.