भास्कर न्यूज | गरियाबंद जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को शुक्रवार को फिर एक सफलता मिली। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से लगे इंदागांव कोर एरिया में सर्चिंग के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और आईईडी बरामद कि
.
उदंती नदी के समीप चट्टानों और पेड़ों के बीच टीम को आईईडी जैसा संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसकी पुष्टि 211 बटालियन के डॉग ने भी की। सर्च करने पर एक प्रेशर कुकर आईईडी मिला, जिसे बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। चट्टानों के नीचे जमीन में दबा हुआ सामान मिला। 100 लीटर का नीले रंग का ड्रम बरामद हुआ। इसमें नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार, आईईडी, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। ड्रम व आसपास से निम्न वस्तुएं बरामद हुईं— सिंगल बैरल गन 2, लोकल विस्फोटक 125 ग्राम, 12 वोल्ट बैटरी 1, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 5, टिफिन बॉक्स 2, इलेक्ट्रिक वायर 1 बंडल, जीआई वायर 1 बंडल, फ्लेक्सीबल वायर 50 मीटर, वायर कटर 1, 200 MH बैटरी 1, छोटे सेल 10 नग, पेंसिल सेल 7, कील लगभग 1 किलो, काला पाउच 1, 2.5 लीटर का डब्बा 2, फर्स्ट एड बॉक्स 1, ब्लैंकेट 5, चप्पल 3 जोड़ी, पानी जर्किन 4, सिरींज बरामद किया है।
<
