Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Exclusive: 4 times in 6 months for non-payment | जवान बोला-कमांडेंट ने 6 महीने में 4 बार ट्रांसफर किया: रायपुर में कहा- 60 हजार मांगे, नहीं देने पर तबादला किया, अफसर बोलीं- आरोप झूठे – Chhattisgarh News
Breaking News

Exclusive: 4 times in 6 months for non-payment | जवान बोला-कमांडेंट ने 6 महीने में 4 बार ट्रांसफर किया: रायपुर में कहा- 60 हजार मांगे, नहीं देने पर तबादला किया, अफसर बोलीं- आरोप झूठे – Chhattisgarh News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 130 1765343929
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जवान ने वीडियो जारी कर महिला कमांडेंट पर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी पर पैसे लेने का आरोप लगा है। तीसरी बटालियन, अमलेश्वर के जवान नवदीप पांडे ने एक वीडियो जारी कर कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

.

जवान के अनुसार, उनसे 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। पैसे न देने पर सिर्फ छह महीनों में उन्हें चार बार ट्रांसफर कर दिया गया, और उनके आवेदन भी विभाग ने नहीं सुने।

नवदीप पांडे का दावा है कि उनकी बटालियन की कमांडेंट सीधे पैसे मांगती हैं। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया, तो छह महीने में चार बार ट्रांसफर कर दिया गया।

वहीं, मेघा टेम्भूरकर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नवदीप पोस्टिंग से बचने के लिए ऐसा आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि नवदीप एक डिफॉल्टर सिपाही हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।

जवान नवदीप पांडे ने एक वीडियो जारी कर कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

जवान नवदीप पांडे ने एक वीडियो जारी कर कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

6 महीने में 4 पोस्टिंग दी गई

नवदीप पांडे रायपुरा में किराये के मकान में रहते हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का पैर टूटा हुआ है, और वह पत्नी की देखभाल के साथ-साथ घर का काम भी करते हैं।

नवदीप ने बार-बार आवेदन दिए, लेकिन विभागीय अफसरों ने उनके निवेदन स्वीकार नहीं किए। कंपनी कमांडर और हवलदार ने तो पावती तक देने से इनकार कर दिया।

इसके अलावा, नवदीप ने स्टेनो चंद्रशेखर तिवारी और कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छह महीने के भीतर उन्हें महासमुंद, जशपुर और बस्तर में पोस्टिंग दी गई। इसके बाद उन्होंने अपनी पिछली पोस्टिंग दुर्ग जिले में लौटाने की मांग की। नवदीप इस मामले को लेकर हाईकोर्ट तक जा चुके हैं।

जब जवान ही सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे सुरक्षित- उज्जवल दीवान

इस मामले को लेकर पुलिस कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने कहा कि आम जनता द्वारा पुलिस पर रिश्वत के आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब एक पुलिस जवान अपने ही सीनियर अधिकारी पर ट्रांसफर के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाता है, तो यह मामला गंभीर हो जाता है।

उज्जवल दीवान के अनुसार, ‘क्या एक एसपी स्तर के अधिकारी को इतना कम वेतन मिलता है कि उसे जवानों से पैसे लेकर पोस्टिंग करनी पड़े। अगर जवानों के साथ ऐसा हो रहा है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। राज्य में सुशासन की बातें हो रही हैं, और पुलिस विभाग सुधार के दावे कर रहा है।’

पोस्टिंग से बचने आरोप लगा रहा- मेघा टेम्भूरकर

अधिकारी मेघा टेम्भूरकर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि नवदीप पांडे के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, पोस्टिंग से बचने के लिए वह इस तरह के आरोप लगा रहा है, बस्तर पोस्टिंग देने पर वह जाता नहीं है, ये एक डिफॉल्टर सिपाही है।

whatsapp image 2025 12 09 at 74624 pm 1765300984
whatsapp image 2025 12 09 at 74625 pm 1765301016

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप: डांगी ने कहा- मैंने ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी, इसलिए झूठे आरोप मढ़े

IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने यौन-उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने यौन-उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074698
Views Today : 122
Views Last 7 days : 5610
Views Last 30 days : 9766
Total views : 102759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.