Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Excise department seized liquor worth Rs 40 lakh in Surguja. | सरगुजा में आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की शराब: नए वर्ष में खपाने हरियाणा से लाई गई थी अंग्रेजी शराब, उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Excise department seized liquor worth Rs 40 lakh in Surguja. | सरगुजा में आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की शराब: नए वर्ष में खपाने हरियाणा से लाई गई थी अंग्रेजी शराब, उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 31 at 133059 1767168504
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल ने सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे कांतिप्रकाशपुर में ट्रांसपोर्टर के गोदाम से 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है। ट्रांसपोर्टर द्वारा नए वर्ष में खपाने के लिए

.

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की टीम ने बुधवार को अंबिकापुर से लगे कांतिप्रकाशपुर में ट्रांसपोर्टर सौरभ सिंह के गोदाम में छापा मारा। गोदाम से 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। अवैध शराब हरियाणा से लाकर गोदाम में रखा गया था।

आबकारी विभाग द्वारा पकड़ा गया आरोपी

आबकारी विभाग द्वारा पकड़ा गया आरोपी

नववर्ष में खपाई जानी थी शराब

आबकारी उड़नदस्ता दल प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सौरभ सिंह से एक वर्ष पूर्व भी 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। एक माह से उसकी निगरानी उड़नदस्ता टीम कर रही थी। दल को कांतिप्रकाशपुर में शराब की खेप छिपाकर रखने की जानकारी मिली तो आज सुबह छापा मारा गया है।

रंजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़ी गई अंग्रेजी शराब उच्च क्वालिटी की ब्लैक डाग व्हिस्की है। सौरभ सिंह द्वारा ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार किया जाता है। उसने ट्रांसपोर्टिंग के दौरान ट्रकों से यह शराब मंगाई थी।

गत वर्ष जो शराब जब्त की गई थी, वह पंजाब राज्य की थी। इस बार हरियाणा की शराब जब्त हुई है। यह जानकारी एकत्र की जा रही है कि उक्त शराब किस माध्यम से मंगाई गई थी।

रंजीत गुप्ता ने बताया कि मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आबकारी अमले ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

दूसरे राज्यों से आ रही है शराब

सरगुजा संभाग में दूसरे राज्यों से शराब बड़े पैमाने पर खपाई जा रही है। सरगुजा में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से शराब लाई जा रही है। इसके पहले भी दूसरे राज्यों की शराब पकड़ी गई है। अवैध शराब पकड़े जाने की इस वर्ष की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076651
Views Today : 587
Views Last 7 days : 3997
Views Last 30 days : 11802
Total views : 106802
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.