Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Estimated names of 27 lakh voters will be deleted | 27 लाख मतदाताओं के नाम कटने का अनुमान: 23 को मतदाता सूची का प्रकाशन, पता चलेगा किसका नाम कटा और कितने नए जुड़े – Raipur News
Breaking News

Estimated names of 27 lakh voters will be deleted | 27 लाख मतदाताओं के नाम कटने का अनुमान: 23 को मतदाता सूची का प्रकाशन, पता चलेगा किसका नाम कटा और कितने नए जुड़े – Raipur News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1766182891
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1766182891

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के तहत मतदाताओं से गणना-प्रपत्र भरने और उसे जमा कराने की समय सीमा खत्म हो गई। इस दौरान मतदाताओं से मिले 2 करोड़ 12 लाख और 30 हजार गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कर लिया गया है। अब 19 से 22 दिसंबर के

.

23 दिसंबर को इसका प्रकाशन होगा और इसी के साथ दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यानी जिन मतदाताओं के नाम सूची में होंगे नहीं होंगे, वे दावा-आपत्ति पेश कर सकेंगे। प्रारंभिक सूची में 27 लाख मतदाताओं के नाम कटने का अनुमान है। एसआईआर से जुड़ी आगे की पूरी प्रक्रिया और मतदाताओं के लिए भास्कर ने तैयार किया सवाल-जवाब पैटर्न में तैयार किया सभी उलझनों का समाधान:-

जिन्होंने प्रपत्र जमा कर दिया और जो नहीं जमा कर सके उन मतदाताओं के सवाल और उनके जवाब

Q. प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम है या नहीं कैसे पता करेंगे?

आयोग की वेबसाइट, मोबाइल एप से आनलाइन जांच सकते हैं। बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय, ईआरओ या एईआरओ आफिस में भी सूची में नाम है या नहीं देख सकेंगे।

Q.मेरा नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में नहीं है, मैं क्या करूं?

आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो निवार्चन पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी दफ्तर में फार्म-6 के साथ शपथ पत्र देकर अपना नाम जुड़वाने का आवेदन करना होगा।

Q.मतदाता सूची में नाम तो है, लेकिन नाम गलत है, एपिक नंबर में गलती है तो क्या करूं?

सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए फार्म-8 के साथ घोषणा पत्र भरकर सुधार कराया जा सकता है।

Q.प्रारूप मतदाता सूची में मेरा मतदान केंद्र ही बदल दिया गया है?

फार्म-7 में आवेदन के साथ आपत्ति की जा सकती है।

Q.एसआईआर फार्म भरा, लेकिन जमा नहीं कर पाए तो क्या करें?

दावा-आपत्ति की अवधि में ईआरओ या एईआरओ के पास फार्म-6 के साथ आवेदन करना होगा।

Q. मेरे घर बीएलओ नहीं पहुंचे। इस वजह से मैं एसआईआर फार्म नहीं भर पाया?

आयोग की ओर से नोटिस जारी होगा। नोटिस के बाद तय समय में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना होगा।

Q.क्या दावा-आपत्ति या सुधार के आवेदन आफलाइन ही लिए जाएंगे?

नाम जुड़वाने, संशोधन या किसी भी तरह की त्रुटि सुधार के आवेदन आफलाइन और आनलाइन दोनों माध्यम से लिए जाएंगे।

Q . दावा-आपत्ति या नाम जुड़वाने का समय कब से कब तक है?

23 दिसंबर से दावा-आपत्ति या नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 22 जनवरी 2025 तक का समय है।

Q.नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए ईआरओ या एईआरओ को आवेदन किया गया, फिर भी नाम नहीं जुड़ा या संशोधन नहीं हुआ तो क्या करना होगा?

ईआरओ के निर्णय 15 दिन के भीतर इस निर्णय की अपील जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Q.ईआरओ के निर्णय के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपील की, लेकिन उनके निर्णय से संतुष्ट नहीं तो क्या करें?

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो निर्णय के 30 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपील की जा सकती है?



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.