Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Errors in voter list…Congress leaders met the collector | मतदाता सूची में गड़बड़ी, कलेक्टर से मिले कांग्रेसी नेता: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम भिलाई की सूची में जोड़ने पर विवाद, जांच का आश्वासन – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Errors in voter list…Congress leaders met the collector | मतदाता सूची में गड़बड़ी, कलेक्टर से मिले कांग्रेसी नेता: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम भिलाई की सूची में जोड़ने पर विवाद, जांच का आश्वासन – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251212 wa0133 1765573730
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कांग्रेसी नेताओं को जांच कराने दिया आश्वासन।

बिलासपुर में मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ी को लेकर अब कांग्रेस नेता लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ी पर तुरंत जांच कराए जाने की मांग

.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम बिलासपुर की मतदाता सूची से हटाकर भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक 54 में जोड़ा गया, यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही व भाजपा के साथ मिलीभगत का संकेत है। हालांकि, कलेक्टर ने उनकी शिकायत पर जांच कराने का आश्वासन दिया है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच की मांग।

मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच की मांग।

कांग्रेस ने बताया फर्जी मैपिंग

कांग्रेस नेताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि विजय केशरवानी बिलासपुर निवासी हैं। उनकी शिक्षा, निवास और मतदान सभी बिलासपुर में ही हुए हैं। इसके बावजूद एसआईआर फॉर्म के दौरान 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम गायब था और भिलाई की सूची में मौजूद मिला।

कांग्रेस ने इसे फर्जी मैपिंग बताते हुए कहा कि बिना पुराने स्थान की मैपिंग कैंसिल किए किसी भी मतदाता का नाम दूसरे जिले में जोड़ा ही नहीं जा सकता।

कांग्रेस नेताओं के सवाल- क्या चुन-चुनकर लिस्ट में किया जा रहा फेरबदल

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह स्थिति संदेह पैदा करती है कि क्या प्रदेश भर में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को चुन-चुनकर सूचियों में इधर-उधर किया जा रहा है? प्रतिनिधि मंडल ने मोहल्लों में एसआईआर के दौरान सामने आ रही अन्य गड़बड़ी का भी उल्लेख किया और जिले में संपूर्ण प्रक्रिया की समीक्षा की मांग की।

कलेक्टर ने शिकायत की जांच कराने दिया आश्वासन

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उनकी शिकायत पर नगर निगम आयुक्त और एडीएम की उपस्थिति में मामले की जांच का आश्वासन दिया और कहा कि शिकायत सीईओ रायपुर को भेजी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष केशरवानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडेय, नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और कई पार्षद शामिल रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074915
Views Today : 110
Views Last 7 days : 4966
Views Last 30 days : 9417
Total views : 103003
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.