राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित सर्राफा कारोबारी जसराज शांतिलाल वैद (मोहनी ज्वेलर्स) के घर और दुकान पर शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने छापा मारा। रायपुर से आई टीम सुबह करीब 7 बजे कार्रवाई शुरू की।
.
EOW की टीम नंदई चौक स्थित आवास और गुड़ाखू लाइन स्थित दुकान पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम लगभग 5-6 गाड़ियों में पहुंची है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

यह मामला कोलकाता से कारोबार में कथित संलिप्तता से जुड़ा बताया जा रहा है। EOW की टीम दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी प्रतिष्ठान पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने छापा मारा था। उस समय बड़ी मात्रा में सोना और चांदी जब्त किया गया था, और संबंधित मामला अभी भी विचाराधीन है।
<
