Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लाइनमैन की मौत से भड़के ग्रामीणों ने तीन फीडर में ठप किया विद्युत आपूर्ति,मृतक के शव के साथ धरने में बैठे,इस तरह हुआ समाप्त हुआ धरना
छत्तीसगढ़

लाइनमैन की मौत से भड़के ग्रामीणों ने तीन फीडर में ठप किया विद्युत आपूर्ति,मृतक के शव के साथ धरने में बैठे,इस तरह हुआ समाप्त हुआ धरना

By AdminMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A4
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तुमला,(द ब्लेज ई न्यूज) बीती रात, तुमला थाना क्षेत्र के अंकिरा  में फाल्ट सुधारने के दौरान हुई लाइनमैंन की मौत से उपजा विवाद गहराता जा रहा है. घटना को विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा बताते हुए मृतक लाइनमैंन के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने अंकिरा  विद्युत सब स्टेशन को घेर लिया है. सुबह से धरना में बैठे ग्रामीण, मृतक के आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते रहे. पोस्टमार्टम के बाद मृतक लाइनमैन का शव रख कर मांग पर अड़े रहे. अंततः विद्युत विभाग की ओर से,मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 20  हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता के साथ,जीवन बीमा की राशि  और नियमानुसार पेंशन  देने का आश्वसन देने के बाद धरना खत्म हुआ और मृतक के अंतिम संस्कार की रस्म शुरू हुई.
यह है ग्रामीणों का आरोप
लाइन मैंन प्रमोद राम की मृत्यु को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है. नाराज ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है के प्रमोद अपने सहयोगियों के साथ, परमिट लेकर लाइन सुधार रहा था. लेकिन परमिट जमा होने से पहले ही विभाग ने लाइन चालु कर दिया, जिससे प्रमोद करंट की चपेट में आ कर, खम्बे से नीचे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई. वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के अधिकारियों का दावा है कि लाइन लाइन में फाल्ट आया हुआ था. इसलिए इसमें करंट प्रवाहित होने का सवाल ही नहीं उठता है. देखना हो कि इस उलझे हुए मामले का प्रशासन क्या हल निकालता है.
यह है पूरी घटना
जानकारी के लिए बता दें कि लाइन मैन प्रमोद राम की मृत्यु की यह घटना सोमवार की रात लगभग साढ़े 7 बजे हुई थी. तुमला थाना क्षेत्र के अंकिरा के नया बाजार में विद्युत लाइन में आये फाल्ट को सुधार रहे लाइनमैन प्रमोद राम, अपने साथियो के साथ खम्बे में चढ़ कर सुधारने में जुटे हुए थे. इसी दौरान खम्बे से गिर कर प्रमोद की मौत हो गई थी.

breaking news jashpur jashpur news tapkara theblezeenews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067909
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4099
Total views : 88846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.