Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elderly villager crushed to death by elephant in Surguja | सरगुजा में हाथी ने वृद्ध ग्रामीण को कुचलकर मार डाला: लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में पहुंचा अकेले विचरण कर रहा हाथी, दहशत में ग्रामीण – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Elderly villager crushed to death by elephant in Surguja | सरगुजा में हाथी ने वृद्ध ग्रामीण को कुचलकर मार डाला: लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में पहुंचा अकेले विचरण कर रहा हाथी, दहशत में ग्रामीण – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 25 at 181557f8beefdd 1758805751
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले के ग्राम सरईडीह में गुरुवार सुबह जंगली हाथी ने हैंडपंप के पास हाथ-पैर धो रहे ग्रामीण को उठाकर पटक दिया और कुचल दिया। ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। उक्त हाथी रात को ही सीतापुर वन परिक्षेत्र से लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में दाखिल हुआ था।

.

जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से सीतापुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा लोनर हाथी रात को लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में घुस गया। इसकी जानकारी सीतापुर वन परिक्षेत्र के वन अधिकारियों के द्वारा लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को दी गई थी। सुबह करीब पांच बजे जंगली हाथी ग्राम पंचायत दुन्दू के सरईडीह पहुंच गया।

ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

हाथी ने घर के पास हैंडपंप में हाथ-पैर धो रहे ग्रामीण तिलक राम गोंड 60 वर्ष के पास पहुंच गया। तिलक राम गोंड़ हाथी को देखकर भाग नहीं सका। हाथी ने उसे सूंढ़ से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।

घंटों बाद पहुंचे वनकर्मी, क्षेत्र में दहशत हाथी द्वारा ग्रामीण को मारे जाने से क्षेत्र में लोग दहशत में आ गए। वनविभाग के कर्मियों के अनुसार रात में हाथी के घुसने की सूचना पर उसकी निगरानी की जा रही थी। रात करीब 10 बजे हाथी उरदरा के पास से गायब हो गया। उसका पीछा कर रहे वनकर्मी हाथी को ट्रेस नहीं कर सके।

सुबह ग्रामीणों ने हाथी को दुन्दू एवं सरईडीह के मार्ग में विचरण करते देखा तो सूचना देने के लिए वनविभाग के कर्मियों को फोन लगाया। प्रभारी रेंजर श्याम लाल वर्मा सहित कर्मियों ने फोन नहीं उठाया।

ग्रामीणों को मारे जाने की सूचना पर सुबह करीब 8 बजे वनकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रशिक्षु IFS श्वेता कम्बोज ने मृत ग्रामीण के परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

वनविभाग द्वारा आसपास के गांवों के ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी की सूचना दे दी गई है एवं उससे दूर रहने की सलाह दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jharkhand Doctor Taught Surgery to Naxalites for Vasectomy in Bastar

June 2, 2026

बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, बाइक रोककर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

June 2, 2026

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072740
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1655
Views Last 30 days : 5655
Total views : 96263
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.