![]()
बालोद जिले में जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों के बीच हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार सुबह जगतराम सिन्हा (68) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी बालाराम सिन्हा (66) को गिरफ्तार कर लिया। मामला मंगचुवा थाना क्षेत्र के ग्
.
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (17 अक्टूबर) की सुबह करीब 6 बजे जगतराम सिन्हा शौच के लिए नरवा खेत की ओर गया था। रास्ते में पंचूराम के खेत के पास उसकी मुलाकात गांव के ही बालाराम सिन्हा से हुई। दोनों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।
गर्दन और पीठ पर डंडे से किया वार
इस दौरान गुस्से में बालाराम ने जगतराम पर गर्दन और पीठ पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। टीकमलाल ने आरोपी को पकड़कर रखा। जबकि देवन सिंह घटना की सूचना देने और पानी लाने मृतक के घर गया।
हत्या का मामला दर्ज
सूचना मिलने पर जगतराम का नाती दुर्गेश और उसका साथी खेमलाल बाइक से पहुंचे और जगतराम को घर लेकर आए। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे रूपेंद्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
<
