Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Eighth phase of free military training begins in Kondagaon | कोंडागांव में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का आठवां चरण शुरू: पूर्व सैनिक दे रहे टिप्स, प्रदेशभर से युवा ले रहे प्रशिक्षण – Kondagaon News
Breaking News

Eighth phase of free military training begins in Kondagaon | कोंडागांव में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का आठवां चरण शुरू: पूर्व सैनिक दे रहे टिप्स, प्रदेशभर से युवा ले रहे प्रशिक्षण – Kondagaon News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7fa317e2 25a8 4bc1 bf6f a2215a2bca16 1759556093277
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा विकास नगर स्टेडियम में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर का आठवां चरण आज से शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई, जिसमें ‘भारत

.

इस शिविर में जिलेभर से आए सैकड़ों युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है। उन्हें अग्निवीर, थल सेना, जल सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल्स, एसएसबी, छत्तीसगढ़ आर्म्ड पुलिस फोर्स, रेलवे पुलिस फोर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर, होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड सहित विभिन्न सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही, चयन प्रक्रिया की तैयारी हेतु शारीरिक प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है।

d63f359d 33a2 4cd6 a181 347bd349aea8 1759556093277

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी परिषद की बैठक में मौजूद

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सह सचिव रवि ठाकुर, सदस्य रतिराम सोरी और सेवारत सैनिक श्रीकांत तिवारी सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने जोर दिया कि आज के युवा केवल रोजगार की तलाश में नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा में योगदान देने के लिए भी उत्साहित हैं।

शिविर में शामिल युवक-युवतियों ने इस प्रशिक्षण को एक सुनहरा अवसर बताया। उनका कहना है कि यहाँ उन्हें सैन्य भर्ती की बारीकियों से लेकर शारीरिक तैयारी तक का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है।

देशभक्ति के उत्साह और युवाओं के जोश से भरे इस आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि बस्तर अंचल के युवा सुरक्षा बलों में अपना भविष्य बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत:बारात ले जा रहा था वाहन, 7 लोग घायल; दो गंभीर

April 21, 2026

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

Kawardha Student Beaten Over Pond Digging Protest

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068229
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1074
Views Last 30 days : 4175
Total views : 89185
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.