छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ये शिक्षक युक्तियुक्तकरण के बाद अपने नए स्कूल में नहीं पहुंचे थे।
.
शिक्षा विभाग ने तीन महीने पहले जिले में 691 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया था। जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तीन शिक्षिकाओं – आकांक्षा मिश्रा, माया गुप्ता और विजिया डड़सेना को निलंबित किया है।

आकांक्षा मिश्रा का ट्रांसफर
आकांक्षा मिश्रा को मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर स्थित परसकोल प्राथमिक शाला से शासकीय प्राथमिक शाला रामाडबरी में स्थानांतरित किया गया था। विभाग ने उन्हें तीन बार स्पष्टीकरण जारी किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं
दिया।
माया गुप्ता का स्थानांतरण तुमाडबरी शासकीय प्राथमिक शाला से पिथौरा विकासखण्ड के ठेल्कोदादर प्राथमिक शाला में किया गया था। लेकिन वे भी नए स्कूल में उपस्थित नहीं हुईं। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।

<
