.
गांव के मेला स्थल में गुरुवार को परंपरागत उत्साह और धूमधाम के साथ दशहरा पर्व मनाया गया। 21 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया गया, जिसे भगवान राम के हाथों दहन कर असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। दशहरा उत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद सभापति जयकुमार, सरपंच उत्तरा साहू, पंच संदीप अग्रवाल, आकाश राय, सागर देवेंद्र साहू, दिलीप साहू, बलदाऊ भगत सहित आसपास के पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।
<
