![]()
.
राजिम में पारंपरिक दशहरा उत्सव आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। श्री राजीव लोचन मंदिर से भगवान की पालकी दशहरा मैदान पहुंची, जहां रामलीला का मंचन किया गया और रावण वध के बाद भव्य आतिशबाजी की गई।
भगवान श्री राजीव लोचन का राम रूप में सिंगार और पालकी यात्रा, रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र था। रावण वध के बाद भव्य आतिशबाजी और सोन पत्ती का वितरण किया गया। राजिम विधायक रोहित साहू और नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव और मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक और सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
<
