Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Youth Arrested For Fake Pistol Threats & Social Media Status
Breaking News

Durg Youth Arrested For Fake Pistol Threats & Social Media Status

By adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 15 at 35843 pm 1776248976
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
whatsapp image 2026 04 15 at 35843 pm 1776248976

दुर्ग जिले के खुर्सीपार इलाके में मंगलवार दोपहर एक युवक नकली पिस्टल से लोगों को डरा रहा था। लोगों के बीच अपनी धाक जमाने के लिए आरोपी हर वक्त नकली पिस्टल अपने साथ लेकर घुमता था। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उसने बंदूक के साथ स्टेटश भी डाला था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने आरोपी युवक को नकली पिस्टल के साथ लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी जीरो स्ट्रीट स्थित शहीद भगत सिंह गार्डन के पास घूम रहा था और आने-जाने वाले लोगों को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश कर रहा था।

गार्डन के पास घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक 14 अप्रैल को दोपहर करीब 2:20 बजे टाउन पेट्रोलिंग के दौरान खुर्सीपार चौक के पास एक मुखबिर ने जानकारी दी कि जोन-3 जीरो स्ट्रीट गार्डन के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंची। करीब 2:55 बजे पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो गार्डन के सामने सड़क पर एक युवक खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और जेब में कुछ छिपाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसने अपना नाम टी. मधुसूदन (30) निवासी एकता नगर, चांदनी चौक, जोन-3 खुर्सीपार बताया।

ऑनलाइन मंगाया था टॉय गन तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक स्टील का पिस्टल बरामद हुआ, जिस पर रेंजर टॉय गन लिखा हुआ था। साथ ही एक छोटे डिब्बे में 7 नग प्लास्टिक की गोलियां भी मिलीं, जिनमें बारूद भरा हुआ बताया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पिस्टल ऑनलाइन मंगाई थी और इसे हमेशा अपने पास रखता था। वह लोगों को डराने के लिए इसका इस्तेमाल करता था।

दिखने में असली हथियार की तरह दिखती है बंदूक पुलिस ने बताया कि बरामद पिस्टल दिखने में असली हथियार जैसी लग रही थी, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बन सकता था। आरोपी के पास इस पिस्टल से संबंधित कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद मौके पर ही पंचनामा बनाकर पिस्टल और गोलियों को जब्त कर लिया गया। जब्त सामान की कीमत करीब 1400 रुपए बताई गई है।

आरोपी को भेजा जेल इस मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 6 और 28 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले को जांच में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों में डर का माहौल न बने।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.