Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Mayor Umbrella Controversy Viral Video; NSUI Statement
Breaking News

Durg Mayor Umbrella Controversy Viral Video; NSUI Statement

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1779881562
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार मामला उनके निरीक्षण दौरे के दौरान सामने आए एक वीडियो को लेकर है। वीडियो में उनकी सुरक्षा में तैनात एक हथियारबंद पुलिस जवान उनके पीछे-पीछे छाता लेकर चलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया

.

महापौर अल्का बाघमार 26 मई को पटरीपार क्षेत्र के औद्योगिक नगर वार्ड क्रमांक 17 और 18 स्थित शक्ति नगर तालाब का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। निरीक्षण के समय बनाया गया वीडियो खुद महापौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था। इसी वीडियो को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

वीडियो खुद महापौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था।

वीडियो खुद महापौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था।

छाता लेकर पीछे-पीछे चलता दिख रहा जवान

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज धूप से बचाने के लिए एक पुलिस जवान महापौर के पीछे छाता लेकर चल रहा है। जवान हथियार से लैस नजर आ रहा है और लगातार उनके पीछे-पीछे चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे वीआईपी संस्कृति से जोड़ते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए।

एनएसयूआई ने कहा- यह वीआईपी कल्चर

इस मामले में NSUI ने भी विरोध जताया है। एनएसयूआई नेता वरूण केवलतानी ने कहा कि, जनता ने जनप्रतिनिधि चुना है, कोई राजा या रानी नहीं। पुलिस व्यवस्था सुरक्षा के लिए होती है, निजी सुविधा और दिखावे के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात मेहनत करके लोगों की सुरक्षा करते हैं और वर्दी सम्मान, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है।

ऐसे में जवानों से इस तरह का काम करवाना ठीक नहीं माना जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की तस्वीरें लोकतंत्र पर सवाल खड़े करती हैं। अगर पुलिस जवानों को नेताओं के पीछे छाता लेकर चलना पड़ेगा, तो इससे गलत संदेश जाएगा। एनएसयूआई ने इसे पुलिस वर्दी का अपमान बताया है।

एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष ने इस वीडियो पर उठाए सवाल।

एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष ने इस वीडियो पर उठाए सवाल।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। हनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि “दीदी, ये जो जवान आपके ऊपर छाता लगाए हैं, वो ठीक नहीं लग रहा है। छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े नेताओं को भी ऐसा करते नहीं देखा।” वहीं यमन ठाकुर नाम के यूजर ने कमेंट किया कि “देश का जवान मैडम का छाता लेकर घूम रहा है।”

निरीक्षण के दौरान छाता पकड़ा रहा पुलिस का जवान।

निरीक्षण के दौरान छाता पकड़ा रहा पुलिस का जवान।

पहले भी वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि इससे पहले भी महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा था। उस वीडियो में वे एक व्यापारी को धमकाते हुए और थप्पड़ मारने की बात कहते हुए नजर आई थीं। अब नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सर्राफा व्यापारी की हत्या, मितानिन का ब्लेड से गला काटा, हीटवेव से चमगादड़ों की मौत, खुले में कुर्बानी पर रोक

May 27, 2026

धमतरी में दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की:तीन अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 3-3 हजार का अर्थदंड भी

May 27, 2026

काट-पत्ती खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार:कवर्धा में सार्वजनिक स्थान जुआ खेल रहे थे आरोपी, न्यायिक रिमांड में जेल भेजे गए

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072171
Views Today : 155
Views Last 7 days : 1967
Views Last 30 days : 5129
Total views : 94960
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.