![]()
कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के पाढी गांव में सार्वजनिक स्थान पर काट-पत्ती नामक जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,550 रुपये नकद, ताश के पत्ते, 5 मोबाइल फोन और 2 बाइक्स जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह ने जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख़बिरसे मिली जानकारी इसी क्रम में, 25 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाढी दैहान के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके से 8 आरोपियों को पकड़ा गया पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके पर 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से और जुआ फड़ से कुल 3,550 रुपये नकद राशि, 52 पत्ती ताश, 5 मोबाइल फोन और 2 बाइक्स जब्त की गईं। ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यशवंत कुमार निषाद (30), उमेंद पटेल (35), शंकर पटेल (50) सभी निवासी पाढी, विद्याप्रसाद कुर्रे (32), अखिल कुर्रे (30) दोनों निवासी रेहुटा खुर्द, श्याम पटेल (24) निवासी केशलीगोडान, धनराज कुमार टोण्डे (36) निवासी बिरकोना (सभी थाना पंडरिया क्षेत्र से) और जगेशर पटेल (34) निवासी मजगांव, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम शामिल हैं फरार आरोपियों की तलाश जारी उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर, न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
<
