Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Girlfriend Murder | Boyfriend Arrested Over Affair Suspect
Breaking News

Durg Girlfriend Murder | Boyfriend Arrested Over Affair Suspect

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776485437 5 1776481959
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
किराए के कमरे में युवती की लाश मिली। - Dainik Bhaskar

किराए के कमरे में युवती की लाश मिली।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसे शक था कि, प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) है, जो कि मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी। वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी। आरोपी बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई ।

यूनेश्वरी वर्मा खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी।

यूनेश्वरी वर्मा खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, यूनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी, जबकि कार्तिक भी सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि कार्तिक यूनेश्वरी पर शक करता था कि, उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

कार्तिक राम साहू बालोद जिले का रहने वाला है।

कार्तिक राम साहू बालोद जिले का रहने वाला है।

कमरे में ले जाकर मार डाला, पुलिस को खुद बताया

शुक्रवार (17 अप्रैल) करीब दोपहर एक बजे कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है।

घटना स्थल से जुटाए अहम साक्ष्य

पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं, जो मामले को मजबूत बनाने में जरूरी होंगे। कमरे की स्थिति और अन्य परिस्थितियों से भी हत्या की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

…………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, दोस्त ने मुंह दबाया..तीसरे ने गला-घोंटा:2 महीने बाद मिला लड़की का कंकाल, शादी के लिए जिद करने पर मर्डर

कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला।

कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने युवती को मिलने बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर गला घोंटकर मारा। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE फीस बढ़ोत्तरी नहीं होने पर 5 हजार स्कूलें बंद:प्राइवेट स्कूलों में लगा ताला, पदाधिकारी बोले-मांग पूरी नहीं होने तक असहयोग आंदोलन रहेगा जारी

April 18, 2026

Delhi Loan Fraud | Agents Loot Rs 27.50 Lakh Using Documents

April 18, 2026

भिलाई में जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया:फड़ पार्टनर समेत 14 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा, 1.14 लाख नकद, 15 मोबाइल और 5 बाइक जब्त

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067733
Views Today : 71
Views Last 7 days : 976
Views Last 30 days : 4012
Total views : 88663
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.