दुर्ग-भिलाई19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुर्ग जिले में रविवार को पुलगांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिजॉर्ट के पीछे संचालित जुए की फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत कुल 4 लाख 34 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस ने 15 आरोपियों को किया है गिरफ्तार।
थाना पुलगांव को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम इलाके में मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोग ताश के जरिए जुआ खेलते मिले।
15 आरोपियों को किया गिरफ्तार रेड के दौरान पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 82 हजार रुपए नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल जब्त किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 34 हजार रुपए बताई गई है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू चौहान, फिरोज खोखर, शब्बीर खान, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जुनैद, पारस चंद्राकर, अजीम अहमद, मोहम्मद जमील, एकांत साहू, जमील खान, शिवा साहू, मृत्युंजय चंद्राकर, साहिद, चंद्रपाल यादव और प्रकाश देवांगन शामिल हैं। सभी आरोपी दुर्ग शहर और आसपास के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वो इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

<
