Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में पुरानी रंजिश में वारदात; कोर्ट से मिली जमानत
Breaking News

युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में पुरानी रंजिश में वारदात; कोर्ट से मिली जमानत

By adminJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
07e8e406 56a3 414c 92f5 15d21869e4ea 1780898393552
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



07e8e406 56a3 414c 92f5 15d21869e4ea 1780898393552
कोरबा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। यह घटना 04 जून 2026 को शाम करीब 06:40 बजे रामनगर, कोरबा में हुई। प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र प्रदीप दास पर मोहल्ले में मौजूद ईश्वर बंजारे ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे कटरनुमा धारदार हथियार से प्रदीप दास पर वार किया। हमले में प्रदीप दास को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घायल प्रदीप दास को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ी धाराएं प्रकाश की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 493/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296 और 115(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में धारा 118(1) BNS भी जोड़ी गई। आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने आरोपी ईश्वर बंजारे (21, निवासी रामनगर, कोरबा) की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Durg Gambling Den Raid | Monkey Resort 15 Arrested Rs 4.34 Lakh Cash Seized

June 8, 2026

बालोद में पत्नी पर फेंका खौलता पानी:लौकी की सब्जी को लेकर दंपती में विवाद, आरोपी पति हिरासत में

June 8, 2026

वसीम बरेलवी बोले-अच्छे लोग मेरी कमजोरी और ताकत:काव्य कुंभ में देर रात तक सजी रही महफिल, मामे खान के 'चौधरी’ पर झूमता रहा रायपुर

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072985
Views Today : 22
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 5669
Total views : 96512
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.