दुर्ग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचल दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। बच्चा वेंटिलेटर पर है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र क
.
जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम टकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं टकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट उछले, फिर साइकिल सहित सड़क पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए।
हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया।

हादसे के बाद कार मौके पर खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने बच्चों को उठाया।

कार की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 29 नवंबर को टकेश्वर साहू अपने दोस्त के साथ साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी राजनांदगांव पासिंग फॉर्च्यूनर (CG08 AW 9300) तेज स्पीड से आई। फॉर्च्यूनर पाटन रोड से आकर रायपुर की तरफ जा रही थी। फॉर्च्यूनर सवार एक कार शोरूम के सामने पहुंचे थे।
इसी दौरान इसने साइकिल सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे भी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वे कार के साथ सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। साइकिल कई टुकड़ों में 20-30 मीटर दूर जाकर गिरी।

राजनांदगांव पासिंग फॉर्च्यूनर (CG08 AW 9300) ने बच्चों को टक्कर मारी। गाड़ी थाने में खड़ी है।
वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई
वहीं सड़क किनारे एक शॉप में लगे CCTV कैमरे में वारदात कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि हादसे के बाद कार कुछ दूरी पर रुकती है, फिर मौके पर मौजूद लोग सड़क पर घायल बच्चों की ओर दौड़ते हैं। दोनों बच्चों को उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी।
वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने जाने दिया, जबकि वाहन को थाने में खड़ा कर दिया गया है। हादसे के बाद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस ने ड्राइवर को जाने दिया, पकड़ा नहीं
स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चों को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके पर मौजूद रहा, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दैनिक भास्कर डिजिटल से मृतक टकेश्वर के पिता रोहित साहू ने कहा कि मेरा इकलौता बेटा था। तेज रफ्तार कार ने मेरे बेटे की जान ले ली है। मुझे न्याय चाहिए। वाहन चालक के ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ये तस्वीर मृत बच्चे टकेश्वर साहू की है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था।
थाना प्रभारी बोले- आरोपी के खिलाफ दर्ज करेंगे FIR
वहीं मामले में अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमॉर्टम भी हो गया है। मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागा नहीं, बल्कि उसने अपनी गाड़ी से बच्चे को अस्पताल ले गया था। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। गाड़ी अभी थाने में खड़ी है।
………………………………
सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला…युवक की मौत LIVE-VIDEO:पहिए के नीचे आया सिर,युवती की हालत गंभीर, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने चक्काजाम किया

बाइक सवार को कुचलने का लाइव वीडियो सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया और उसकी मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। 13 नवंबर की शाम हुए हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गिर पड़े और ट्रक तेजी से निकल गया। पढ़ें पूरी खबर
<
