Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Engineer Scammed Rs 16.66 Lakh in Share Market; Money Transfer Fraud
Breaking News

Durg Engineer Scammed Rs 16.66 Lakh in Share Market; Money Transfer Fraud

By adminApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d9384705 1847 4da8 a2e0 6dfec41914a9 1776088823247
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d9384705 1847 4da8 a2e0 6dfec41914a9 1776088823247

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर इंजीनियर से 16.66 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने पहले अच्छा मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद इंजीनियर ने व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन किया। भरोसे में आकर उसने पैसे इन्वेस्ट कर दिए।

.

जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो और पैसों की डिमांड की गई। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम लिंक से शुरू हुई ठगी की कहानी

जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम राजनारायण पाण्डेय (46) है, जो भिलाई का रहने वाला है। वह मुंबई की सॉफ्टवेयर कंपनी काम करता है। ठगी की शुरुआत उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए एक अनजान लिंक से हुई।

पीड़ित को “VIP एग्जीक्यूटिव सर्विस” से जुड़ने का प्रस्ताव मिला। इसमें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ऑफर को सही मानते हुए राजनारायण ने 2 जनवरी 2026 को व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन किया।

ग्रुप में “दिया मेहरा” नाम की महिला ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया, उसने इन्वेस्ट के फायदे गिनाए और “abslhnw” नाम के ऐप में पैसा लगाने पर ज्यादा रिटर्न का दावा किया। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता गया। इसके बाद पीड़ित धीरे-धीरे बड़ी रकम लगाने लगे।

अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए पैसे

ठगों ने शक से बचने के लिए अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने अपनी पत्नी के आईडीएफसी बैंक खाते और अपने खाते से कुल 16,66,000 रुपए ट्रांसफर किए।

  • 22 जनवरी 2026: एचआर ट्रेडर्स (कोटक महिंद्रा बैंक) को ₹5,000
  • 23 जनवरी: रेशमी कुमारी (यूपीआई) को ₹80,000
  • 28 जनवरी: सोनू (यूपीआई) को ₹20,000
  • 30 जनवरी: अंकित कुमार (यूपीआई) को ₹41,000
  • 6 फरवरी: गुरमीत कौर (यूपीआई) को ₹80,000
  • 11 फरवरी: नेहा प्रवीण (यूपीआई) को ₹60,000
  • 14 फरवरी: गोपाल (यूपीआई) को ₹1,00,000
  • 15 फरवरी: गोपाल (यूपीआई) को ₹80,000
  • 18 फरवरी: ट्रेंडोरा तव्यास ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड (आरटीजीएस) को ₹10,00,000
  • 18 फरवरी: वाईडी एंटरप्राइजेज (आरटीजीएस) को ₹2,00,000

पैसे निकालने की कोशिश में खुला राज

2 मार्च 2026 को पीड़ित ने अपनी निवेश राशि निकालने की कोशिश की। इस पर ठगों ने नया बहाना बनाया और कहा कि निकासी के लिए और पैसे जमा करने होंगे। यहीं से शक गहरा हुआ। पीड़ित ने आगे भुगतान करने से मना किया, जिसके बाद पूरी राशि फंस गई।

साइबर हेल्पलाइन में शिकायत, FIR की मांग

ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्हें एक्नॉलेजमेंट नंबर भी मिला। इसके बाद थाना वैशाली नगर, दुर्ग में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई।

पुलिस जांच जारी, ठगों की तलाश

प्रारंभिक जांच में मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पाया गया। ठगों ने अलग-अलग नामों और खातों का इस्तेमाल किया, जिससे पहचान छिपी रहे। पुलिस बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076495
Views Today : 363
Views Last 7 days : 3773
Views Last 30 days : 11578
Total views : 106578
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.