Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg BJP announces new executive committee | दुर्ग भाजपा में नई कार्यकारिणी का ऐलान: 18 पदाधिकारियों की टीम में जातीय और गुटीय संतुलन, सभी दिग्गजों के समर्थकों को स्थान – durg-bhilai News
Breaking News

Durg BJP announces new executive committee | दुर्ग भाजपा में नई कार्यकारिणी का ऐलान: 18 पदाधिकारियों की टीम में जातीय और गुटीय संतुलन, सभी दिग्गजों के समर्थकों को स्थान – durg-bhilai News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30b15a67 0906 4e7f aa2a 00df37bbb429 1758865321890
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



30b15a67 0906 4e7f aa2a 00df37bbb429 1758865321890

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी की गई इस कार्यकारिणी में 18 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

.

नई टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और एक सह-कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। शिवेन्द्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, राजीव पांडे और अशोक राठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप साहू और विनोद अरोरा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

सरोज पांडेय की खेमे से इन्हें मिला जगह

कार्यकारिणी में जिले के प्रभावशाली नेताओं के समर्थकों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के खेमे से सरिता मिश्रा, विनोद अरोरा, राजीव पांडे और ओमप्रकाश सेन को जगह मिला है। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव समर्थक शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी और सैयद आसिफ अली को टीम में शामिल किया गया है।

सांसद के समर्थकों को भी मिले महत्वपूर्ण पद

सांसद विजय बघेल के समर्थक हर्षा चंद्राकर और शैलेंद्री मांडवी को भी महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। विधायक ललित चंद्राकर खेमे से मनोज सोनी, गिरीश साहू, शैलेंद्र शेंडे और राहुल पंडित को जगह मिली है। अध्यक्ष कौशिक के करीबी दिलीप साहू, गायत्री वर्मा और ध्रुव सचदेव भी टीम का हिस्सा बने हैं।

इन्हें बनाया महामंत्री

कार्यकारिणी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा को प्रमोट कर महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अशोक राठी को पहली बार संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। निगम की पिछली परिषद में विपक्ष के रूप में सक्रिय रहे ओमप्रकाश सेन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष ने कही ये बातें

अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है। संगठन से ही सत्ता मिलती है। हमने जातिगत और भौगोलिक संतुलन देखते हुए सभी पदाधिकारी तय किए हैं। यह टीम बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेगी और पीएम मोदी के 2047 के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देगी।

संगठनात्मक चुनौती

बता दें कि दुर्ग भाजपा संगठन में 17 मंडल, 184 शक्ति केंद्र और 807 बूथ आते हैं। नई कार्यकारिणी की सबसे बड़ी चुनौती बूथ और शक्ति केंद्रों को सक्रिय कर जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई टीम अध्यक्ष कौशिक की संगठनात्मक कुशलता को दर्शाती है। एक ओर गुटबाजी को साधने की रणनीति दिखी, तो दूसरी ओर नए चेहरों को अवसर देकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कल तक होंगे

April 18, 2026

पेड़ काटते घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

April 18, 2026

2426.875 km of roads will be constructed across the state.

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067701
Views Today : 37
Views Last 7 days : 942
Views Last 30 days : 3978
Total views : 88629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.