Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » DSP-Kalpana case…hotel owner in Raipur with photo-framing in Korba | DSP-कल्पना केस…कोरबा में फोटो-फ्रेमिंग वाला रायपुर में होटल मालिक: कारोबारी टंडन पर पहली पत्नी ने लगाया था दहेज प्रताड़ना; 27 लाख ठगी का भी केस – Chhattisgarh News
Breaking News

DSP-Kalpana case…hotel owner in Raipur with photo-framing in Korba | DSP-कल्पना केस…कोरबा में फोटो-फ्रेमिंग वाला रायपुर में होटल मालिक: कारोबारी टंडन पर पहली पत्नी ने लगाया था दहेज प्रताड़ना; 27 लाख ठगी का भी केस – Chhattisgarh News

By adminDecember 13, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 111 5 1765599792
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीपक टंडन की कोरबा के नया बस स्टैंड के पास सड़क किनारे फोटो फ्रेमिंग की दुकान थी

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं DSP वर्मा ने कहा कि मीडिया में फेक चैट्स वायरल किए गए। अब कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

.

दरअसल, कोरबा के दीपका थाने में टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। पीड़ित महेंद्र सिंह ने 27 लाख की ठगी के आरोप लगाए हैं। कोर्ट में पेश नहीं के कारण टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

बता दें कि कारोबारी ने दावा किया था कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए। जिसकी, जांच फिलहाल जारी है।

कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास बीता बचपन।

कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास बीता बचपन।

अब जानिए कौन है कारोबारी दीपक टंडन

कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का बचपन कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास बीता है। उसने अपनी पढ़ाई भी कोरबा में ही की थी। नया बस स्टैंड के पास सड़क किनारे उसकी फोटो फ्रेमिंग की दुकान थी, जहां वह अपने भाइयों के साथ काम करता था।

दीपक टंडन की फोटो फ्रेमिंग की दुकान आज भी वहीं है। उसके भतीजे डंडेश्वर टंडन के मुताबिक दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा है। कोरबा में वह फोटो फ्रेमिंग का काम करता था और सतनामी समाज का कोषाध्यक्ष भी था।

कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास कारोबारी दीपक टंडन का बचपन बीता।

कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास कारोबारी दीपक टंडन का बचपन बीता।

दीपक की कोरबा में हुई थी पह​ली शादी

दीपक की पहली शादी 2011 में कोरबा में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। पहली पत्नी ने दीपक टंडन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था। इस घटना के बाद, वह लगभग 17 साल पहले कोरबा छोड़कर रायपुर चला गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा।

रायपुर में दीपक टंडन अब एक बड़े होटल का मालिक है। उसने रायपुर में दूसरी शादी की और उसके दो बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दीपक टंडन अब केवल किसी दुख-सुख के मौके पर ही आते हैं और उनसे ज्यादा बातचीत नहीं होती।

परिवार को डीएसपी कल्पना वर्मा के साथ सामने आए इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों और वॉट्सऐप ग्रुप में खबरों को देखने के बाद ही इस बारे में पता चला।

कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

अब जानिए क्या है मामला

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थीं। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचुअल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ दूसरे केस में अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ दूसरे केस में अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

जानिए कारोबारी ने कब की थी शिकायत

रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत की थी। शिकायत में टंडन ने आरोप लगाया था कि डीएसपी और उनके परिजनों पर पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी लिए।

अब उनके द्वारा सामान को वापस नहीं किया गया। कारोबारी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने एक्शन नहीं लिया, तो कारोबारी ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी।

मीडिया में मामला आने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है, लेकिन पूरे मामले में खम्हारडीह पुलिस के जिम्मेदारी अधिकृत जानकारी देने से बच रहे थे।

image 15 1765555193

आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा ने क्या कहा

DSP कल्पना वर्मा ने बताया कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था, जब बात नहीं बनी तो मीडिया में झूठी तस्वीरें और चैट वायरल कर दी।

टंडन के साथ वायरल हुए अपने वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि, वो टंडन से बकाया पैसे लेने के लिए होटल गई थी। टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं। इस मामले में उन्होंने लीगल एक्शन लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने की बात कही है।

…………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

DSP कल्पना केस…कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट:कोरबा में 27 लाख के फ्रॉड की शिकायत; टंडन ने अफसर पर लगाए हैं करोड़ों ऐंठने के आरोप

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं DSP वर्मा ने कहा कि मीडिया में फेक चैट्स वायरल किए गए। अब कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.