पत्थर फेंक रहे नशेड़ी युवक की पिटाई
बलरामपुर जिले के पर्यटन स्थल क्षेत्र तातापानी में नशे में धुत युवक को लोगों ने बांधकर पीटा। युवक लोगों को देख लेने की धमकी देता रहा। नशे में धुत युवक को पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सौंप दिया गया। युवक की हरकत देख पुलिसकर्मियों ने भी डंडों से उसकी पिटाई क
.
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो 11 दिसंबर, गुरुवार का है। वायरल वीडियो में लोग एक युवक को पकड़कर उसे बांधते हुए एवं उसे पीटते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची तो युवक को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया। नशे में धुत युवक की हरकतें देख पुलिसकर्मियों ने भी डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

पुलिसकर्मियों ने भी युवक की पिटाई कर दी
लोगों पर पत्थर फेंक रहा था युवक वीडियो की पुष्टि तातापानी चौकी प्रभारी SI उमेश सिंह ने की है। वीडियो में युवक स्वयं का नाम अमित बता रहा है। चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की हालत में तातापानी मंदिर के आसपास आने-जाने वाले राहगीरों पर पत्थर फेंककर हमला कर रहा है।

युवक को पुलिस चौकी लेकर गए, फिर छोड़ा
सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर भेजा गया, जहां से व्यक्ति को नियंत्रित कर चौकी लाया गया। पुलिस के मुताबिक, चौकी में लाने के बाद जब उसकी हालत सामान्य हुई तो उसे छोड़ दिया गया।
चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति गढ़वा जिले का निवासी है। मामले में किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई, जिस कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे की हालत में लोगों पर पत्थर फेंक रहा था। उसने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे, तो उनपर भी युवक ने पत्थर फेंका। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर बांधा, पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
<
