Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Double murder in land dispute…cut with an axe | जशपुर में जमीन विवाद में डबल मर्डर: यादव-नागवंशी परिवार भिड़ा, बचाव के लिए शख्स को कुल्हाड़ी से काट-डाला, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार-डाला – Chhattisgarh News
Breaking News

Double murder in land dispute…cut with an axe | जशपुर में जमीन विवाद में डबल मर्डर: यादव-नागवंशी परिवार भिड़ा, बचाव के लिए शख्स को कुल्हाड़ी से काट-डाला, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार-डाला – Chhattisgarh News

By adminNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 13 21761898885 1761931522
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर में जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में यादव और नागवंशी परिवार में जमीन विवाद को लेकर डबल मर्डर हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-एक युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है। मामला पत्थलगां

.

जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम चकरो यादव (52) और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी (30) है, जो पाकरगांव के बैगापारा के निवासी थे। दोनों खेती-किसानी का काम करते थे। सरकारी जमीन के स्वामित्व को लेकर लड़ाई हो रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

बैगापारा में वारदात के बाद घटनास्थल पर खून के धब्बों को बोरे से ढंका गया।

बैगापारा में वारदात के बाद घटनास्थल पर खून के धब्बों को बोरे से ढंका गया।

हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सड़कों पर दोनों पक्षों के लोग नजर आए।

हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सड़कों पर दोनों पक्षों के लोग नजर आए।

बैगापारा में वारदात के बाद गांव के लोग एकजुट हुए। घरों के बाहर बैठे नजर आए।

बैगापारा में वारदात के बाद गांव के लोग एकजुट हुए। घरों के बाहर बैठे नजर आए।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे पाकरगांव में सरकारी जमीन के स्वामित्व को लेकर नागवंशी परिवार और यादव परिवार के बीच विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद नागवंशी परिवार के करीब 12 लोग हथियारों के साथ गिरोधर यादव के घर पहुंचे।

इस दौरान पुस्तम नागवंशी परिवार के हथियारबंद लोगों ने गिरोधर यादव के घर के दरवाजे और खिड़कियां को तोड़ने की कोशिश की। उस समय गिरोधर घर के अंदर मौजूद था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने अपने बड़े भाई चकरो यादव को मदद के लिए कॉल किया।

इसके बाद जैसे ही चकरो यादव मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुस्तम नागवंशी और उसके परिवार के लोगों ने चकरो यादव को कुल्हाड़ी से काट डाला। कुल्हाड़ी से कई वार की वजह से चकरो यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जमीन पर खून ही खून बिखर गया।

वारदात के बाद यादव समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चक्काजाम किया।

वारदात के बाद यादव समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चक्काजाम किया।

हमले की सूचना पर कीर्तन छोड़ मौके पर पहुंचे ग्रामीण

इसी दौरान गांव में ही पास में यादव समाज का एक कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था। जब कीर्तन में शामिल लोगों को हमले की सूचना मिली, तो बड़ी संख्या में वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। हालांकि, उनमें से एक युवक नान्ही नागवंशी लोगों के हाथ लग गया।

इसके बाद यादव परिवार की भीड़ ने नान्ही नागवंशी को जमकर पीटा। नान्ही नागवंशी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद लोगों ने मर्डर की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी। साथ ही यादव समाज ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्थलगांव में चक्काजाम भी किया।

जमीनी विवाद में हत्या की वारदात पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जमीनी विवाद में हत्या की वारदात पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

गांव में तनाव की स्थिति थी, पुलिस तैनात

मामले की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिचवेशन तो कंट्रोल किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद पर वारदात हुई है। गिरोधर यादव ने जमीन को अपने नाम करा लिया था। पट्टा भी बनवा लिया था, जिसकी वजह से विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

………………………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पत्थर-सब्बल-लाठी से पीट-पीटकर किसान को मार डाला, LIVE VIDEO: पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर की हत्या; बिलासपुर में रास्ता बनाने को लेकर हुआ विवाद

सब्बल, पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर युवक को उतार दिया मौत के घाट।

सब्बल, पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर युवक को उतार दिया मौत के घाट।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें पड़ोस के एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर पत्थर, लाठी और सब्बल से किसान युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में श्याम अंचल उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार किया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य टीम का निरीक्षण:'शुद्ध आहार' अभियान के तहत हुई सघन जांच, साफ-सफाई के दिए निर्देश

May 6, 2026

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए

May 6, 2026

रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069689
Views Today : 42
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3835
Total views : 90733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.