दंतेवाड़ा| एसआईआर सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब फोटो खिंचवाने 25 से 30 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, भास्कर की खबर के बाद अब इसकी व्यवस्था करवाई जा रही है, जिन गांवों में फोटो कॉपी दुकान और फोटो स्टूडियो नहीं है वहां निर्वाचन आयोग शिविर लगव
.
जिले में कुआकोंडा और कटेकल्याण ब्लाक के एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों ऐसे गांव हैं जहां फोटो खिंचवाने और दस्तावेजों की फोटो कॉपी करने तक की व्यवस्था नहीं है। कटेकल्याण ब्लाक के गादम, गुड़से, नडेनार, चिकपाल, मारजुम जैसे गांवों में कोई सुविधा नहीं है इसी तरह, कुआकोंडा ब्लाक के नहाड़ी, काकड़ी, निलावाया, रेवाली, बुरगुम, अरनपुर, पोटाली जैसे दर्जनों गांवों में कोई सुविधा नहीं है। सर्वे में ग्रामीणों को फोटो के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा था।
<
