Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Doctor beaten up in Korba | कोरबा में डॉक्टर से मारपीट: अधिकारियों ने काला फीता लगाकर किया विरोध, एसपी-कलेक्टर से कार्रवाई की मांग – Korba News
Breaking News

Doctor beaten up in Korba | कोरबा में डॉक्टर से मारपीट: अधिकारियों ने काला फीता लगाकर किया विरोध, एसपी-कलेक्टर से कार्रवाई की मांग – Korba News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
edfdfe38 224e 401b b015 f6750c8c2b31 1767108096775
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में मंगलवार को CMOAI गेवरा क्षेत्र के अधिकारियों ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में काला फीता लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. अर्पण विश्वास पर गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के हमले के विरोध में आयोजित क

.

जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार इलाके के एक गांव में डॉ. अर्पण विश्वास स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे थे, तभी अचानक कुछ उपद्रवी तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। इस निंदनीय घटना की सभी उपस्थित अधिकारियों ने कड़ी निंदा की। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और एकजुटता का संदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी एल एंड आर विभाग के अधिकारी शिखर सिंह चौहान के साथ इसी प्रकार की मारपीट की घटना हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी जिम्मेदार तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण अधिकारी दहशत और असुरक्षा की भावना में काम करने को मजबूर हैं।

19220b27 d243 4bab 9f25 a0eb01804cd4 1767108096770

सुरक्षा और सम्मान को लेकर अधिकारियों की सख्त चेतावनी

विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल के सुरक्षित वातावरण को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कोल इंडिया प्रबंधन एवं छत्तीसगढ़ प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

काला फीता पहनकर एक सप्ताह तक विरोध का ऐलान

अधिकारियों ने इस सामूहिक विरोध के माध्यम से संदेश दिया कि वे सभी एकजुट हैं और अपनी सुरक्षा व अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। साथ ही सभी अधिकारियों से अपील की गई है कि कम से कम एक सप्ताह तक कार्य के दौरान विरोध स्वरूप काला फीता पहनकर अपनी एकता और विरोध दर्ज कराते रहें।

9189ef4c d6ce 4e78 bf6d 19581f878410 1767108096781

धाराओं में बदलाव और कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्होंने एसपी और कलेक्टर को पत्र सौंपकर मामले में लगाई गई धाराओं को बदलने की मांग की है, क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान धाराएं उचित नहीं हैं। उन्होंने मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

b61906f2 c08e 44b2 9919 52880530e104 1767108096777



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076650
Views Today : 586
Views Last 7 days : 3996
Views Last 30 days : 11801
Total views : 106801
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.