.
सरायपाली में एक डेंटिस्ट के साथ मारपीट और क्लिनिक में तोड़फोड़ करने की मामला सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि सरायपाली के जयस्तंभ चौक में उसका आयुष्मान दंत चिकित्सालय नाम से डेंटल क्लिनिक है।
2 अक्टूबर को एक मरीज टंकधर प्रधान निवासी भोथलडीह, तनय साहू और अन्य साथ आया। टंकधर प्रधान को मुंह, नाक, चेहरे में चोट लगी थी व उसका सामने का तीन दांत टूटा हुआ था, जिसका वह उपचार कर रहा था। इस दौरान उसने मरीज की दशा की गंभीरता को देखते हुए उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली में आपातकालीन में जाकर अपना उपचार कराने का सुझाव दिया। लेकिन मरीज और उनके अन्य साथी उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। गाली गलौज करते हुए चश्मे को तोड़ दिया, जिससे नाक में काफी चोट आई। इसके अलावा आरोपियों ने क्लिनिक में रखे कई निजी उपकरणों को भी तोड़ा। इस तोड़फोड़ से एक एक्सरे मशीन व कंप्यूटर और डेंटल चेयर और डॉक्टर चैंबर को क्षति पहुंची है। इसके अलावा पंखे व पानी की मशीन व आसपास के कांच को भी तोड़ दिया गया।
<
