Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाबालिग को भगाकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद किया, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
Breaking News

नाबालिग को भगाकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद किया, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

By adminJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d5f04981 f5dd 4e80 b80c 1f4ee4b41d3a 1781335013911
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d5f04981 f5dd 4e80 b80c 1f4ee4b41d3a 1781335013911
मुंगेली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसका यौन शोषण करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली मुंगेली में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई। तकनीकी सबूतों से मिली सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग की तलाश तेज की। जांच में पता चला कि नाबालिग बालिका ग्राम बैगाकापा में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को बरामद किया। आरोपी के कब्जे से मिली नाबालिग पुलिस ने ग्राम बैगाकापा निवासी रामेश्वर साहू (18) के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई। इसके बाद बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसका बयान दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रामेश्वर साहू नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ पुणे ले गया था। वहां उसने लगातार उसका यौन शोषण किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ी गई। आरोपी ने कबूला अपराध पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074676
Views Today : 97
Views Last 7 days : 5585
Views Last 30 days : 9741
Total views : 102734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.