Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Diwali Travel Trend 2025: Indians choosing Thailand & Dubai over hometown trips | दिवाली की छुट्टियां में बदला ट्रैवल ट्रेंड…विदेश जा रहे भारतीय: दुबई-सिंगापुर-वियतनाम-थाईलैंड की बुकिंग, दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ आना 3-4 गुना महंगा, 6000 का टिकट 20,000 पहुंचा – Chhattisgarh News
Breaking News

Diwali Travel Trend 2025: Indians choosing Thailand & Dubai over hometown trips | दिवाली की छुट्टियां में बदला ट्रैवल ट्रेंड…विदेश जा रहे भारतीय: दुबई-सिंगापुर-वियतनाम-थाईलैंड की बुकिंग, दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ आना 3-4 गुना महंगा, 6000 का टिकट 20,000 पहुंचा – Chhattisgarh News

By adminOctober 19, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s6 1 1760805666
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


त्योहारों में हमेशा ही देशभर के लोग घर लौटने, रिश्तेदारों से मिलने और उत्सव मनाने की तैयारियों में रहते हैं, लेकिन इस साल ट्रैवल इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। अब लोग सिर्फ त्योहार के दिन घर में नहीं रह रहे, बल्कि लंबी छुट्टियों का फाय

.

टूर एंड ट्रैवल एक्सपर्ट कौशिक व्यास के मुताबिक, इस साल भारत में छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा बुकिंग साउथ इंडिया और गोवा जैसी जगहों के लिए हुई है। ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह है लंबे वीकेंड और छुट्टियों की संख्या का बढ़ना।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से कई लोग पुणे, मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरू, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में काम और पढ़ाई करने जाते हैं। ऐसे में दिवाली में रायपुर आने के लिए 3 गुना किराया देना पड़ रहा है। दिवाली मनाने रायपुर आना लोगों को महंगा पड़ रहा है।

फ्लाइट और ट्रेन के टिकट महंगे होने के कारण, कई लोगों ने त्योहारों के लिए अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं। आमतौर पर 6,000-7,000 रुपए में मिलने वाले हवाई जहाज के टिकट अब 15 हजार से 26 हजार रुपए में मिल रहे हैं। दिवाली तक टिकटों की कीमतें कम होने की संभावना नहीं है। कन्फर्म ट्रेन सीटें भी कम होती जा रही हैं।

3uehlb 1760805600

साउथ इंडिया में केरल कुर्ग, बैंगलोर पहली पसंद

टूर एंड ट्रैवल एक्सपर्ट कौशिक व्यास बताते हैं कि साउथ इंडिया में केरल, कुर्ग, बैंगलोर और आसपास के हिल स्टेशन लोगों की फेवरेट हैं। खूबसूरत बैक वाटर, हरियाली और मॉडर्न सिटी एक्सपीरियंस के कारण ये डेस्टिनेशन ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही कपल्स के लिए गोवा और अंडमान पहले से ही पसंदीदा रहे हैं।

कौशिक व्यास बताते हैं कि दिवाली वीक में यहां ट्रैफिक बढ़ा हुआ है। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसे शहर भी इन छुट्टियों में ट्रेंड में हैं। राजस्थानी संस्कृति, किले और महलों के कारण परिवार और कपल्स दोनों के लिए आकर्षक है। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में सिक्किम, असम और गंगटोक जैसे डेस्टिनेशन भी ट्रेंड में हैं।

o062as 1760804203

इंडिया ट्रैवल मेंइस बार कुछ नए ट्रेंड देखने को मिल रहे ?

  • हिल स्टेशन और नेचर ट्रिप्स: लोगों ने बीते साल की तुलना में अधिक बुकिंग हिल स्टेशन और नेचर-लैंडस्केप वाले डेस्टिनेशंस के लिए की।
  • फैमिली पैकेज: परिवार के साथ कम दूरी वाली ट्रिप्स की डिमांड बढ़ी है।
  • बजट और लक्जरी: लोग अपने बजट और एक्सपीरियंस के अनुसार कस्टम पैकेज चुन रहे हैं। अब सिर्फ त्योहार के दिन नहीं, बल्कि पूरा वीक बुक करके ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं। इससे ट्रैवल इंडस्ट्री में भी बुकिंग का साइज बड़ा हो गया है।
2 1760804268

क्यों बढ़ी इंटरनेशनल ट्रैवल की डिमांड?

कौशिक व्यास बताते हैं कि पिछले दो सालों में लोग विदेश यात्रा को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गए हैं।

  • लंबी छुट्टियां: दिवाली के आस-पास वीकेंड्स का फायदा उठाकर लोग 5-7 दिन की लंबी ट्रिप्स प्लान कर रहे हैं।
  • ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा: फ्लाइट, होटल और पैकेज बुकिंग आसानी से ऑनलाइन होने लगी है।
  • फैमिली और कपल ट्रिप: सिर्फ शॉर्ट-स्टे की बजाय फैमिली और कपल्स लंबी छुट्टियों के लिए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन चुन रहे हैं।

अफोर्डेबल पैकेज से बदल रहा ट्रेंड

ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि इस बार अफोर्डेबल पैकेज ने पूरे ट्रैवल ट्रेंड को बदल दिया है। पहले जहां विदेश जाना लक्जरी माना जाता था। अब वही टूर डोमेस्टिक ट्रिप के बजट में मुमकिन हो रहा है। आजकल 50-80 हजार के बजट में बाली, थाइलैंड या वियतनाम जैसे देशों की ट्रिप हो जाती है।

कुछ साल पहले इतनी रकम में सिर्फ गोवा या केरल टूर ही संभव था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। लोग विदेश यात्रा को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गए हैं। कम बजट में भी लोग विदेशों की ओर छुट्टियां मनाने के लिए रुख कर रहे हैं।

त्योहार के दिन घर में नहीं रह रहे, बल्कि लंबी छुट्टियों के फायदे उठाकर देश और विदेश की यात्रा कर रहे हैं।

त्योहार के दिन घर में नहीं रह रहे, बल्कि लंबी छुट्टियों के फायदे उठाकर देश और विदेश की यात्रा कर रहे हैं।

ट्रैवल एजेंसीज ने इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए पैकेज और फ्लाइट्स को एडजस्ट किया है।

  • इंडियन डेस्टिनेशन के लिए हॉट डील्स और early booking डिस्काउंट।
  • इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए वीज़ा, फ्लाइट और होटल को आसान बनाना।
  • दिवाली वीक में आने-जाने वाली बुकिंग्स में 50 प्रतिशत से अधिक लोग पहले से पैकेज बुक कर रहे हैं, जिससे लास्ट मिनट ट्रैवल की संभावना कम हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074698
Views Today : 122
Views Last 7 days : 5610
Views Last 30 days : 9766
Total views : 102759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.