जांजगीर| ब्रह्माकुमारीज के नवनिर्मित होली हंस सरोवर में दीपावली स्नेह मिलन एवं भाई दूज का कार्यक्रम हुआ। सभा में भड़ेसर, मुनुन्द व जांजगीर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चन्द्रिका ने कहा कि िदवाली परमात्मा की ओर से आत्माओं में दिव्य गुणों
.
विडंबना है कि हम दिवाली और भाई दूज को केवल बाहरी रीति से मनाते आए हमने अपने अंतर की सफाई नहीं किए परिणाम स्वरूप जीवन से सुख, शांति और समृद्धि का ह्रास होते गया। जांजगीर के अधिवक्ता कमलेश सिंह ने कहा कि आत्मा को प्रकाश की ओर ले जाना ही सच्ची दिवाली मनाना है।
इस अवसर पर एनके सोनवान, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल आमारीकरा, मोहन लाल कंवर, व्याख्याता पीएमश्री सजेश तिलकेजा ने भी कहा कि इस संसार से जाने के दो ही मार्ग है। एक है प्रकाश का मार्ग और दूसरा है अंधकार का मार्ग। जब इस संसार से जाना ही है तो क्यों न प्रकाश से जाने का मार्ग चुने। कार्यक्रम के शुभारम्भ में खुशबू, वाणी, बिट्टू ओशी ने स्वागत डांस एवं दिवाली मिलन की नृत्य के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुति दी।
<
