कांकेर जिला क्रिकेट संघ की ओर से 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ये ट्रायल कांकेर के भावगीर नवागांव स्थित NCG क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे हैं। अंडर-19 टीम का चयन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे खत्म हुआ।
.
वहीं, अंडर-23 और सीनियर टीम के लिए चयन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई है। अंडर-19 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही मान्य होंगे।
पंजीयन के समय खिलाड़ियों को 6 साल की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल/मैनुअल), आधार कार्ड (पीवीसी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में संघ के सदस्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिन्हा और शशांक नेताम मुख्य रूप से शामिल हैं।


<
