Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dispute over asking for the return of borrowed money | उधारी का पैसा वापस मांगने पर दोस्त का सिर कुचला: 4 महीने पहले दिए थे रुपए, पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश, हालत नाजुक – durg-bhilai News
Breaking News

Dispute over asking for the return of borrowed money | उधारी का पैसा वापस मांगने पर दोस्त का सिर कुचला: 4 महीने पहले दिए थे रुपए, पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश, हालत नाजुक – durg-bhilai News

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1765697521
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में शनिवार की रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उसके ही दोस्त ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्थर (बोल्डर) से सिर पर वार किया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दु

.

नीलकमल के भाई ने बताया कि, उन्हें अन्य लोगों से सूचना मिली कि किसी ने उनके भाई को पत्थर से कुचलकर मार दिया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो नीलकमल खून से लथपथ हालत में पड़ा था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। नीलकमल की बहन ने बताया कि, वह अकेला रहता था। भाइयों में पहले ही बंटवारा हो चुका है। माता-पिता की मौत हो चुकी है।

घायल नीलकमल।

घायल नीलकमल।

व्यापारियों ने बताया- आए दिन होता है यहां पर विवाद

स्थानीय व्यापारी धनराज ने बताया कि, वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी एक परिचित ने आकर बताया कि नील को किसी ने मार दिया है। उन्होंने बताया कि सर्कुलर मार्केट इलाके में रात के समय लोग बैठकर शराब पीते हैं और वहां अक्सर विवाद होते रहते हैं।

सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां नीलकमल गंभीर हालत में पड़ा था। सिर पर पत्थर से वार किया गया था। उसका कान कटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।

रात में आरोपी को किया गिरफ्तार

छावनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा कोसले (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में पैसों के लेन-देन का मामला सामने आया है। चार महीने पहले नीलकमल ने आरोपी शिवा को 15 हजार रुपए दिए थे। रात में दोनों साथ ही बैठे थे।

बताया जा रहा है कि, दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर शिवा ने पास पड़े पत्थर से नीलकमल के सिर पर कई वार कर दिए।

आरोपी शिवा कोसले।

आरोपी शिवा कोसले।

परिजन बोले- पहले भी कर चुका है हत्या

नीलकमल के बड़े भाई ने बताया है कि, आरोपी शिवा अपराधी प्रवृत्ति का है। करीब पांच साल पहले भी उसने परिवार के ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस वक्त भी उसने इसी तरह वारदात को अंजाम दिया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायल नीलकमल का इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074932
Views Today : 12
Views Last 7 days : 2658
Views Last 30 days : 9078
Total views : 103020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.