बैठक के दौरान मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए एजेंसियों की भूमिकाएं, जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति और संचार व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERPL) रायपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (C
.
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा ने की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्व तैयारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल से किसी भी संभावित आपदा से निपटने की क्षमता और समन्वय को मजबूत किया जा सकता है।

आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने पर चर्चा
बैठक में SERPL रायपुर के स्टेशन इंचार्ज जयंत कुमार पैकरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संभावित CBRN आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और पूर्व तैयारी बेहद जरूरी है। बैठक के दौरान मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए एजेंसियों की भूमिकाएं, जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति और संचार व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा) उपेन्द्र किंडो, डिप्टी कमांडेंट (NDRF) पवन जोशी, कमांडेंट (SDRF होमगार्ड) पुष्पराज सिंह, आरंग तहसीलदार ज्योति मसियारे सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राज्य अग्निशमन सेवा और अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने मॉक ड्रिल के सफल आयोजन और किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
<
