Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Diesel theft gang busted in Raipur | रायपुर में डीजल चोरी करने वाले गिरोह फंसा: किराए की स्कॉर्पियो लेकर करते थे रेकी, स्टील पाईप से डीजल टैंक की जाली तोड़तेतीन आरोपी गिरफ्तार – Raipur News
Breaking News

Diesel theft gang busted in Raipur | रायपुर में डीजल चोरी करने वाले गिरोह फंसा: किराए की स्कॉर्पियो लेकर करते थे रेकी, स्टील पाईप से डीजल टैंक की जाली तोड़तेतीन आरोपी गिरफ्तार – Raipur News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 04 at 53952 pm 1764856980
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर जिले के खरोरा थाना पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है।

रायपुर जिले के खरोरा थाना पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। गिरोह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में डीजल चोरी की वारदात करते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 315 लीटर डीजल, रॉड, स्टील और प्लास्टिक पाईप, साथ ही स्कार्पियो गाड़ी जब्त

.

3 दिसंबर की रात ट्रक चालक पवन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रायगढ़ से रायपुर आते समय मांठ गांव के पास दशमेश ढाबा के पास ट्रक खड़ा कर आराम किया था। सुबह उठने पर उसने देखा कि ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन तोड़कर लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद CCTV फूटेज के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

आरोपी स्टील पाइप से डीजल टंकी के भीतर की जाली तोड़कर डीजल चोरी करते थे।

आरोपी स्टील पाइप से डीजल टंकी के भीतर की जाली तोड़कर डीजल चोरी करते थे।

तीन आरोपी गिरफ्तार, सालों से कर रहे थे डीजल चोरी

गिरफ्तार आरोपियों में रामगोपाल आदिले (40 वर्ष, जिला जांजगीर-चांपा), राहुल बर्मन (30 वर्ष, जिला बिलासपुर) और अशोक कुमार शाह (24 वर्ष, जिला बिलासपुर) शामिल हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले 5-6 सालों से बिलासपुर, कबीरधाम और अन्य जिलों में ट्रकों से डीजल चोरी करते आ रहे हैं। चोरी का डीजल वे विरेन्द्र श्रीवास नामक व्यक्ति को बेचते थे, जो उन्हें चोरी के लिए जेरीकेन, पाईप और अन्य समान उपलब्ध कराता था। रेकी के लिए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो का उपयोग करते थे।

8.31 लाख की सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 लीटर डीजल, 5 खाली जेरीकेन, लोहे की रॉड, स्टील व प्लास्टिक पाईप और स्कार्पियो वाहन जब्त किया है। कुल जब्ती की कीमत करीब ₹8.31 लाख आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना खरोरा में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1585
Views Last 7 days : 3158
Views Last 30 days : 7823
Total views : 99622
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.