सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के और भगवान लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां खूब बिकी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में धनतेरस के मौके पर बाजारों में जबरदस्त खरीदारी हुई। सराफा बाजार में खूब रौनक रही और ऑटोमोबाइल्स की दुकानों में भी ग्राहकों की लंबी लाइनें देखने को मिली। कारोबारियों के मुताबिक, इस दिन लगभग 70 से 75 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। व
.
दीपावली को लेकर लोगों ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। ऐसे में धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी के जेवर और कार-बाइक खरीदने बाजार पहुंचे। सराफा दुकानों में नए और अलग-अलग डिजाइनों के गहने खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। ऑटोमोबाइल्स की दुकानों पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
सुबह से लेकर रात तक लोग कार और बाइक खरीदने शोरूम पहुंचते रहे। कुछ लोगों ने शनिवार को बुकिंग कर दी थी और रविवार को जाकर गाड़ी खरीदी। बताया जा रहा है कि इस बार सराफा और ऑटोमोबाइल्स मिलाकर करीब 70 से 75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।

सराफा एशोएिशन अध्यक्ष का कहना है कि इस बार सराफा का बिजनेस पिछले कुछ सालों से इस बार अच्छा रहा है
चांदी के सिक्के की डिमांड रायगढ़ में सोने के गहनों के साथ-साथ चांदी के अलग-अलग वजन वाले सिक्कों की भी खूब डिमांड रही। लोग 1 हजार से 5 हजार रुपये तक के चांदी के सिक्के खरीदते नजर आए।
इसके अलावा चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी बड़ी संख्या में खरीदी गई। रविवार को भी सराफा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।

दिवाली में शहर के मुख्य सड़क जाम हो जा रहे, शाम को लोगों की ज्यादा परेशानी बढ़ रही
बाजार में भीड़ से लगी जाम धनतेरस के दिन से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में निकलने लगे थे। शनिवार को सुभाष चौक, पुराना शनि मंदिर रोड, श्याम टॉकीज रोड, लाल टंकी रोड और रामनिवास टॉकीज रोड जैसे इलाकों में काफी भीड़ रही।
इस दौरान कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने अपनी चार पहिया गाड़ियां गलत तरीके से खड़ी कर दी थी, जिससे जाम और बढ़ गया।
<
