धमतरी में बुजुर्ग दंपती के शव घर में फंदे से लटके मिले
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बुजुर्ग दंपती की उनके घर में फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। दंपती के शव घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई नहीं था। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं पाया है।
.
पुलिस को सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेतरा गांव की है।
एक दिन पहले दुर्ग जिले के वैशाली नगर इलाके में भी पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए थे। पहले कमरे में पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में पति का शव नायलॉन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
पहले देखिए तस्वीरें

पत्नी सुशीला बाई साहू का शव एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

पति नंदकुमार साहू का शव हॉल में फंदे से लटका हुआ था।

घर में अकेले थे दंपती, जांच में जुटी पुलिस
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बिरेतरा गांव में नंदकुमार साहू (70) अपनी पत्नी सुशीला बाई साहू (65) और बेटे बहू के साथ रहते थे। बेटे बहू रविवार की शाम किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे।
सोमवार को गांव की एक महिला जब किसी काम से बुजुर्ग दंपती के घर पहुंची। वहां उसने देखा कि घर के दो अलग-अलग कमरों में नंदकुमार और सुशीला की लाश फंदे पर लटके मिले हैं। उसने बताया कि पति नंदकुमार साहू का शव हॉल में पड़ा था, जबकि पत्नी सुशीला बाई साहू का शव एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था।
महिला ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
…………………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 3 सुसाइड केस, घर में मृत मिले पति-पत्नी:गले में फंदे के निशान, हैदराबाद जाने निकला युवक पेड़ पर लटका मिला

भिलाई में घर के भीतर मिले पति-पत्नी के शव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भिलाई के वैशाली नगर इलाके की है, जहां पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पहले कमरे में पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में पति का शव नायलॉन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
दूसरा मामला धमधा क्षेत्र का है। यहां 23 साल के एक बेरोजगार युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक घर से बैग लेकर निकला और घरवालों से हैदराबाद जाने की बात कही। लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। पढ़ें पूरी खबर…
<
