Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » झाड़फूंक का झांसा देकर ढोंगी-बाबा ने युवती से किया रेप:मां को हनुमान मंदिर भेजा, बहन को बाहर भेजकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

झाड़फूंक का झांसा देकर ढोंगी-बाबा ने युवती से किया रेप:मां को हनुमान मंदिर भेजा, बहन को बाहर भेजकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By adminJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 15 at 182156 1781529895
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 15 at 182156 1781529895
अंबिकापुर में ढोंगी बाबा ने युवती को झाड़फूंक का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ढोंगी बाबा ने युवती का अच्छा रिश्ता आने और जॉब लगने का झांसा दिया। उसने युवती की मां को हनुमान मंदिर भेज दिया और बहन को बाहर भेजकर युवती के साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाने में 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून को सुबह लगभग 8-9 बजे कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक एक बाबा पहुंचा। उसने स्वयं को प्रयागराज उत्तरप्रदेश से आना बताया। वह सभी लोगों को देखकर कुछ ना कुछ कमी बता रहा था, और झाड़फुंक कर ठीक करने के लिए पैसा व मोबाईल मांग रहा था। युवती का झाड़फूंक करने का दिया झांसा
कालोनी में पीड़िता के घर पहुंचे आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसका झाड़फूंक करेगा। इससे उसका अच्छा रिश्ता आएगा और जॉब भी लग जाएगा। उसके बाद उसने पीड़िता को नहाने के लिए कहा। ढोंगी बाबा ने पीड़िता का झाड़फूंक शुरू किया और पीड़िता की मां से एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाने और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आने के लिए कहा। आरोपी ने पीड़िता की बहन को कमरे के बाहर भेज दिया। जब कमरे में वह युवती के साथ अकेला था तो उसने पीड़िता को सम्मोहित कर उसके साथ रेप किया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। युवती ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी और मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। हुलिये के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। गांधीनगर थाना प्रभारी की टीम के साथ ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में बस स्टैंड सहित गांधीनगर थानाक्षेत्र में अंदर की कॉलोनियों तक पहुंची। सुभाषनगर में संदिग्ध हुलिये का युवक मिला तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। युवक की शिनाख्त अमित कुमार गोस्वामी (29 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरा, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। उसने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक झोला बरामद किया है, जिसमें उसने पुड़ियों में कुछ पावडर व अन्य सामान रखा था। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार मनोज के घर रूका था। उसका रिश्तेदार यहां रहकर काम करता है। वह कुछ दिनों से प्रयागराज यूपी गया था। उसके घर में ही आरोपी रह रहा था। आरोपी ने बताया कि वह इसी तरह झाड़फूंक के बहाने लोगों से पैसा ऐंठता है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरेंडर नक्सलियों की इनपुट पर हथियारों का जखीरा बरामद:ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से मिले IED, ग्रेनेड और स्टेन कार्बाइन

June 15, 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी,1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें:कंपनियों की 24% बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, आयोग ने मंजूर की सिर्फ 6.23% की वृद्धि

June 15, 2026

Dhamtari Elderly Couple Found Dead Hanging

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074188
Views Today : 478
Views Last 7 days : 4350
Views Last 30 days : 8935
Total views : 100840
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.