Dhamtari ED Raid | Congress Leader Ramgopal Agarwal House Search

छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर दबिश दी है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित घर पर ED की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा
.
ED की टीम सुबह करीब 7 बजे दो अलग-अलग गाड़ियों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। टीम में सुरक्षा बल के जवानों समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। ED की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़ी जांच का हिस्सा है। फिलहाल टीम की जांच जारी है।
देखिए पहले ये तस्वीरें-

सुरक्षा बल के जवान मौके पर तैनात है।

दो गाड़ियों में ईडी की टीम रेड कार्रवाई करने पहुंची।
क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई शराब
ED की ओर से दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।


…………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
शराब घोटाला, आरोपी रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल: रायपुर कोर्ट में जेल जाने से पहले की मुलाकात; घोटाले का पैसा ठिकाने लगाने का आरोप

कोर्ट परिसर में साथ बैठे दिखे रामगोपाल अग्रवाल और भूपेश बघेल।
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…




