Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhamtari BSP Retiree Scammed ₹1 Crore in Lottery Fraud
Breaking News

Dhamtari BSP Retiree Scammed ₹1 Crore in Lottery Fraud

By adminApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 17 1776604896
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
धमतरी के रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 1 करोड़ की ठगी हुई है। - Dainik Bhaskar

धमतरी के रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 1 करोड़ की ठगी हुई है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 1 करोड़ की ठगी हुई है। शातिर ठगों ने बुजुर्ग को 15 लाख की कार लॉटरी में जीतने का भरोसा दिलाया और टैक्स का डर दिखाकर, ब्याज मिलने का लालच देकर अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित कमलेश ठाकुर (66) ने टीवी में आयुर्वेदिक दवाई का एड देखा और ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके बाद से ही उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आने लगे और ठगी का सिलसिला शुरू हो गया।

पीड़ित ने 3 साल में अलग-अलग किश्तों में करीब 80 लाख ट्रांसफर किए, बाकी अन्य पैसों का हिसाब उन्हें याद नहीं। घर वालों को पता चला तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

पीड़ित ने थाने में 80 लाख ट्रांसफर का हिसाब दिया।

पीड़ित ने थाने में 80 लाख ट्रांसफर का हिसाब दिया।

लॉटरी में कार जीतने का झांसा

शिकायत के मुताबिक, कमलेश ठाकुर (66) रिटायर्ड बीएसपी कर्मी है। वे भखारा तहसील के ग्राम इर्रा में रहते हैं। उन्हें शुगर समेत कई परेशानियां थी। जुलाई 2022 में उन्होंने टीवी में आयुर्वेदिक दवाइयों का एड देखा और कोयंबटूर की जीवन दान आयुर्वेदिक कंपनी से ऑनलाइन दवा मंगवाई थी।

बस इसके बाद से उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। कुछ दिनों बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उन्हें लॉटरी में कार जीतने का झांसा दिया गया।

टैक्स लगेगा बोलकर और पैसे मांगे

ठग ने कहा कि उनके नाम पर 15 लाख रुपए की कार लॉटरी निकली है। कार भिजवाने के लिए टैक्स लगने की बात कही गई। उन्हें यह भी कहा गया कि यदि वे 15 लाख की कार नहीं लेंगे, तो उनका पैसा जमा रहेगा और अतिरिक्त पैसा डालने पर अन्य बैंकों से अधिक ब्याज मिलेगा।

शातिर ठगों ने पीड़ित से पहले ‘प्रोसेसिंग चार्ज’ के नाम पर पैसे मांगे और जल्द ही कार घर पहुंचने का भरोसा दिलाया। बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे बार-बार पैसे की मांग की जाती रही।

3 साल में 80 लाख ट्रांसफर किए

इसी लालच में उन्होंने अलग-अलग यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल एक करोड़ रुपये भेजे। पीड़ित ने 3 साल में 80 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर का हिसाब थाने में दिया है। बाकी पैसों को हिसाब उन्हें खुद याद नहीं है।

ठगी का एहसास होने के बाद बुजुर्ग ने घर वालों को पूरी बात बताई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने करीब 1 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया है।

ठगी का पता चला तो भखारा थाने में शिकायत की गई।

ठगी का पता चला तो भखारा थाने में शिकायत की गई।

copy of small quote dainik bhaskar 22 1776599830

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि अज्ञात ठगों ने साल 2022 से लेकर 2025 तक अलग-अलग किस्तों में करीब 80 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन और बैंक ट्रांसफर के जरिए ली है।

पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के लालच में न फंसें और ऐसी ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें।

………………..

ठगी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

6वीं पास युवक ने की 1.35 करोड़ की ठगी: रायपुर में 26 लोगों को निशाना बनाया; क्रिप्टो-शेयर ट्रेडिंग में झांसा देकर फंसाने वाला ठग गिरफ्तार

6वीं पास युवक ने रायपुर में 26 लोगों से करोड़ों की ठगी की।

6वीं पास युवक ने रायपुर में 26 लोगों से करोड़ों की ठगी की।

रायपुर में 6वीं पास एक युवक ने करोड़ों की ठगी की है। आरोपी कुलदीप भतपहरी ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा फायदा और मासिक ब्याज दिलाने की बात कहकर लोगों को झांसे में लिया। उसने कुल 26 लोगों से 1 करोड़ 35 लाख 14 हजार रुपए ठगे थे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075265
Views Today : 21
Views Last 7 days : 2207
Views Last 30 days : 9866
Total views : 104288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.