Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhaba operator was thrown down and beaten by jail guards…VIDEO | 5 जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को पटककर पीटा…VIDEO: कर्मचारियों पर भी लात-घूंसे चलाए, काउंटर में चप्पल पहनकर जाने से रोका तो मारपीट की – Chhattisgarh News
Breaking News

Dhaba operator was thrown down and beaten by jail guards…VIDEO | 5 जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को पटककर पीटा…VIDEO: कर्मचारियों पर भी लात-घूंसे चलाए, काउंटर में चप्पल पहनकर जाने से रोका तो मारपीट की – Chhattisgarh News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 4 21761655778 1761675914
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर में एक ढाबे पर चप्पल को लेकर हुए विवाद में जेल प्रहरी ने एक कर्मचारी को खींचकर थप्पड़ मार दिया।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 5 जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को जमकर पीटा। जेल प्रहरी ढाबा संचालक और कर्मचारी को उठाकर पटकते और थप्पड़ जड़ते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरियों ने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारी को पीटा है। पांचों लोगों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए। बताया जा रहा है कि चप्पल नहीं उतारने को लेकर विवाद हुआ था।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

CCTV फुटेज में जेल प्रहरी कर्मचारी का कॉलर पकड़ते दिखा।

CCTV फुटेज में जेल प्रहरी कर्मचारी का कॉलर पकड़ते दिखा।

जेल प्रहरी ने कर्मचारी को जमीन पर पटककर जमकर पीटा।

जेल प्रहरी ने कर्मचारी को जमीन पर पटककर जमकर पीटा।

जेल प्रहरी ने मारपीट के दौरान जमकर थप्पड़ जड़े।

जेल प्रहरी ने मारपीट के दौरान जमकर थप्पड़ जड़े।

जानिए कैसे हुई ये वारदात ?

दरअसल, 21 अक्टूबर की रात कांकेर जिला जेल में पदस्थ प्रहरी खाना खाने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा पहुंचे थे। ढाबे का आधा शटर बंद हो गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक ने उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान एक प्रहरी चप्पल पहनकर काउंटर में चला गया।

इस दौरान ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारियों ने चप्पल पहनकर काउंटर में जाने को लेकर विरोध किया, जिससे प्रहरी नाराज होकर चला गया था। कुछ देर बाद दूसरा प्रहरी ढाबे पर पहुंचा और उसने वेटर को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया।

जेल प्रहरी ने कर्मचारी और ढाबा संचालक को पीटा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जेल प्रहरी ने कर्मचारी और ढाबा संचालक को पीटा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

ढाबा संचालक और कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा

इसी बीच काउंटर पर बैठा कर्मचारी जब किचन की ओर गया, तो पहला प्रहरी वापस आया और काउंटर में जाकर बैठ गया। कर्मचारी ने एक बार फिर उससे चप्पल उतारने का रिक्वेस्ट किया, लेकिन वह नहीं माना। प्रहरी ने कर्मचारी को उल्टा थप्पड़ मार दिया। अन्य साथियों ने भी ढाबा संचालक और कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा।

इस दौरान जेल प्रहरियों की पूरी करतूत ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जेल प्रहरियों के मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें जेल प्रहरी ने कर्मचारी को थप्पड़ मारते दिख रहा है। पटक-पटककर पीटते दिख रहा है।

चप्पल पहनकर काउंटर की ओर जाने से मना करने पर पीटा

वहीं मारपीट मामले में ढाबा संचालक मनोज ठाकुर का कहना है कि ढाबा पर पहुंचे पांचों व्यक्तियों ने शुरू से ही दबंगई दिखाते हुए हंगामा मचाया और मारपीट की। बदसलूकी की, उल्टा हमें ही पीटा। हमने सिर्फ चप्पल पहनकर काउंटर की ओर जाने से मना किया था।

वहीं इस मामले में कांकेर सिटी कोतवाली थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी ने बताया कि 21 अक्टूबर से अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके कारण पुलिस को इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

…………………………

यह खबर भी पढ़ें…

थाने में घुसकर तोड़फोड़…लोगों ने पुलिसकर्मियों को पीटा,VIDEO: TI के सिर पर आई चोटें, सूरजपुर में जुआ रेड के दौरान युवक की मौत पर बवाल

सूरजपुर में महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे चलाए।

सूरजपुर में महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे चलाए।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार की रात जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें एडिशनल एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हैं, एक महिला भी घायल है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही वनमंडल में 1000 से ज्यादा सागौन पेड़ कटे:पंडरीपानी क्षेत्र में अवैध कटाई, छापेमारी में घरों से लकड़ी बरामद; वन विभाग जांच में जुटा

May 6, 2026

Jora Nitrazepam Tablets Seized, 2 Arrested

May 6, 2026

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.