Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में बादलों के बावजूद अधिकतम तापमान 40 डिग्री:उमस ने बढ़ाई बचैनी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हीट वेव की चेतावनी
Breaking News

सरगुजा में बादलों के बावजूद अधिकतम तापमान 40 डिग्री:उमस ने बढ़ाई बचैनी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हीट वेव की चेतावनी

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 21 at 110235 1776749690
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 21 at 110235 1776749690
राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार शाम से बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई, इसके बावजूद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से उपर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने लू की संभावित स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में पांच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से रोक लगी है। रविवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था। वहीं सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने लगे और अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री गिरकर 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। तीन दिनों बाद फिर से बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बादल छाए हुए हैं। इसके कारण कुछ हद तक गर्म हवाओं का प्रवेश कम हुआ है और तीखी धूप से कुछ राहत मिली है। आगामी तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापामन 40 से 41 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही फिर से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। सीएमएसओ सरगुजा डा. पीएस मार्को ने अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से दोपहर 12ः00 बजे से 3ः00 बजे के बीच अत्यधिक आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो, तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर ही निकलें।
सीएमएचओ ने कहा है कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी तेजी से हो सकती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.