Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand for removal of encroachment from Ramanujganj College land | रामानुजगंज महाविद्यालय की जमीन से कब्जा हटाने की मांग: पार्षद विकास गुप्ता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 2.91 करोड़ का निर्माण प्रभावित – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Demand for removal of encroachment from Ramanujganj College land | रामानुजगंज महाविद्यालय की जमीन से कब्जा हटाने की मांग: पार्षद विकास गुप्ता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 2.91 करोड़ का निर्माण प्रभावित – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5932c102 2993 4c73 99a3 36b9b267becf 1764831748245
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5932c102 2993 4c73 99a3 36b9b267becf 1764831748245

रामानुजगंज के शासकीय लरंगसाय अग्रणी महाविद्यालय की जमीन पर कई सालों से हो रहे अतिक्रमण को हटाने और जमीन का दोबारा सीमांकन कराने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी को लेकर नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वार्ड नंबर 06 के पार्षद और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

.

विकास गुप्ता ने आवेदन में बताया कि महाविद्यालय की स्थापना 1987 में हुई थी। भूमि आवंटन की प्रक्रिया 1991 में शुरू होकर 2000 में पूरी हुई थी। तब मध्य प्रदेश शासन ने महाविद्यालय को खसरा नंबर 76/6, रकबा 2.23 हेक्टेयर (लगभग 5.50 एकड़) भूमि विधिवत आवंटित की थी। इसी भूमि पर महाविद्यालय भवन बना है और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

सीमांकन अधूरा, बाउंड्री वॉल का काम अटका

आवेदन में यह भी कहा गया है कि 2014 में बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान सीमांकन की आवश्यकता पड़ी थी। प्राचार्य ने कलेक्टर को पत्र लिखा, जिसके बाद तहसीलदार को सीमांकन के निर्देश दिए गए। हालांकि, यह सीमांकन आज तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते आवंटित भूमि के एक हिस्से पर स्थानीय लोगों का अतिक्रमण बना हुआ है, जिससे बाउंड्री वॉल का काम अधूरा रह गया है।

भवन निर्माण की स्वीकृत राशि पर अतिक्रमण का खतरा

पार्षद बताया कि कि उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर ने महाविद्यालय के उन्नयन और विस्तार के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 2,91,22,000 की राशि स्वीकृत की है। अतिक्रमण नहीं हटने की स्थिति में यह निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने छात्रों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक बताया।

सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग

उन्होंने मांग की है कि महाविद्यालय की आवंटित भूमि खसरा 76/6 का तत्काल पुनः सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। इस आवेदन की प्रतियां केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। आवेदन के साथ 1991, 2000 और 2014 से संबंधित भूमि आवंटन, सीमांकन और शासनादेश की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1726
Views Last 7 days : 3299
Views Last 30 days : 7964
Total views : 99763
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.