Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Delhi Airport Auto Driver Fight
Breaking News

Delhi Airport Auto Driver Fight

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 26t121518583 1777185944
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 2026 04 26t121518583 1777185944

राजधानी के एयरपोर्ट के बाहर सवारी बिठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झगड़े में बदल गया।

गुस्से में एक चालक ने दूसरे पर बोतल फोड़कर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का नाम परमानंद धृतलहरे और आरोपी का नाम जुबेर खान बताया जा रहा है।

माना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

माना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी परमानंद धृतलहरे और आरोपी जुबेर खान दोनों एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार रात दोनों के बीच सवारी को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी जुबेर खान ने पास में पड़ी कांच की बोतल उठाई और परमानंद के सिर पर फोड़ दी।

बोतल लगने से परमानंद लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर में गहरी चोट आई है, हालांकि हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल में इलाज कराता हुआ पीड़िता।

घटना के बाद अस्पताल में इलाज कराता हुआ पीड़िता।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पॉर्किंग विवाद के नाम पर मारपीट हो चुकी है।

पॉर्किंग विवाद के नाम पर मारपीट हो चुकी है।

सवारी बिठाने के नाम पर अक्सर होता है विवाद

रायपुर के एयरपोर्ट क्षेत्र में सवारी को लेकर अक्सर ऑटो चालकों के बीच विवाद होता रहता है। एयरपोर्ट परिसर में भी कई बार विवाद हो चुका है। इसके अलावा एयरपोर्ट में पॉर्किंग के कर्मचारियों पर अभद्रता-मारपीट के आरोप पूर्व में लगे है। पॉर्किंग के कर्मचारियों ने विवादित लोगों की कई बार शिकायत पुलिस से की है। पुलिस अधिकारियों ने विवाद करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.