Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Deepak Baij said – JP Nadda and Raman should undergo narco test | दीपक बैज बोले-जेपी नड्डा और रमन का हो नार्को टेस्ट: भाई को भाई से, धर्म को धर्म से लड़वा रही भाजपा, लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए – Jagdalpur News
Breaking News

Deepak Baij said – JP Nadda and Raman should undergo narco test | दीपक बैज बोले-जेपी नड्डा और रमन का हो नार्को टेस्ट: भाई को भाई से, धर्म को धर्म से लड़वा रही भाजपा, लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए – Jagdalpur News

By adminDecember 24, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1003668822 1766558293
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीपक बैज ने पूर्व CM डॉ रमन सिंह और जेपी नड्डा का नार्को टेस्ट करवाने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के झीरम हमले में कांग्रेसियों का नक्सलियों से समझौता वाले वाले बयान पर छ्त्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जेपी नड्डा और पूर्व CM रमन सिंह का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की

.

दीपक बैज ने जगदलपुर में कहा कि, प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है यहां का शांत वातावरण अशांत हो गया है। भाई को भाई से लड़वाया जा रहा है। धर्म को धर्म से लड़वा रहे हैं। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। खूलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

धर्मांतरण को लेकर अब तक क्यों नहीं लाए कानून – बैज

सरकार घटनाएं नहीं रोक पा रही है। इसका बीज भाजपा ने बोया है। वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह की राजनीति की जा रही है। सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि धर्मांतरण को लेकर नया कानून लाने ड्राफ्ट तैयार है। तो क्यों नहीं ला रहे हैं?

बैज ने कहा कि जिस साल झीरम हमला हुआ तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। जेपी नड्डा प्रदेश प्रभारी थे। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के खिलाफ नक्सलियों ने चिट्ठी भी जारी की थी। तब भी सरकार ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा के इंजताम क्यों नहीं किए?

झीरम हमले के 15 दिन पहले से था नक्सलियों का जमावड़ा

घटना के 15 दिन पहले से उस क्षेत्र में नक्सलियों का जमावड़ा था तो सरकार के IB, LIB इंटेलिजेंस की टीम आखिर कहां थी। भाजपा की सरकार चाहती तो इस घटना को रोक सकती थी। षड्यंत्र के तहत यह घटना करवाई गई है। जेपी नड्डा का बयान शहीद परिवारों के अपमान वाला बयान है। उन्हें अपने इस बयान पर शहीद परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

दो दिन पहले छ्त्तीसगढ़ दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने दिया था बयान।

दो दिन पहले छ्त्तीसगढ़ दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने दिया था बयान।

BJP बोली- कोई सरकार कलंक नहीं लेना चाहती

दीपक बैज के इस बयान के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिव नारायण पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस के अंदर से ही आवाज उठी है कि किसका नार्को नेस्ट करना चाहिए। महेंद्र कर्मा के पुत्र ने कांग्रेस के नेताओं का ही नार्को टेस्ट करवाने की बात की है। दीपक बैज छविंद्र कर्मा को कुछ कह नहीं सकते क्योंकि वे महेंद्र कर्मा के पुत्र हैं। इसलिए वे भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट करवाने की बात कह रहे हैं।

कांग्रेस का 5 साल का शासन था। ये जिसका चाहते नार्को टेस्ट करवा सकते थे। सच्चाई को सामने ला सकते थे। लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेस अपने अंतर्द्वंदों की शिकार हुई है। इसपर कुंठाग्रस्त बयान दीपक बैज ने दिया है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि कोई भी सरकार अपने ऊपर कलंक लेना नहीं चाहती है। धर्मांतरण का मामला सिर्फ BJP का नहीं बल्कि समाज का एक कोर इश्यू है।

आदिवासी समुदाय के लोग अपनी संस्कृति-परंपरा से जुड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में यदि धर्मांतरण होता है तो विजातीय भाव पैदा होता है। दीपक बैज गांव-गांव में जाकर चर्च का उद्घाटन करते थे। अपना वोट बैंक बनाते थे। इसके फोटोग्राफ मौजूद हैं।

इसका आक्रोश आदिवासी समाज में खड़ा हुआ। आदिवासी क्षेत्रों में किस-किस तरह से धर्मांतरण हो इसमें खुद ये शामिल रहे हैं। आज आदिवासी समाज जागरूक हो गया है।

जेपी नड्डा ने दिया था ये बयान

छ्त्तीसगढ़ भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में 2 दिन पहले ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि दो साल पहले चुनाव प्रचार में वे इस क्षेत्र में आए थे। भाजपा को एकतरफा जीत मिली, क्योंकि कांग्रेस की पिछली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी और अपने वादे पूरे नहीं कर पाई थी।

नक्सलवाद के साथ समझौता करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और कमल खिलाया। जेपी नड्डा ने कहा कि 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले के पीछे कांग्रेस के ही कुछ अंदरूनी लोगों का हाथ था। मुझे याद है जब यह भयानक हमला हुआ था तब मैं छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रभारी था। मैंने बेहद करीब से झीरम घाटी की घटना देखी है।

नड्डा ने आगे कहा कि आज मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि उस समय नक्सलियों को काफिले की अंदरूनी जानकारी और लोकेशन की खबरें कोई बाहरी नहीं दे रहा था, कांग्रेस के बीच के ही कुछ लोग अपने नेताओं को मरवाने में लगे हुए थे और नक्सलियों से संपर्क कर रहे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.