Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Deadly attack on youth in Khursipar | खुर्सीपार में युवक पर जानलेवा हमला: गुटखा लेने निकला था, 4 बदमाशों ने धारदार हथियार से वार किया, पीड़िता अस्पताल में भर्ती – durg-bhilai News
Breaking News

Deadly attack on youth in Khursipar | खुर्सीपार में युवक पर जानलेवा हमला: गुटखा लेने निकला था, 4 बदमाशों ने धारदार हथियार से वार किया, पीड़िता अस्पताल में भर्ती – durg-bhilai News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4f994363 c19e 41c1 a9f6 f2ab2f3817ed 1767336313692
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4f994363 c19e 41c1 a9f6 f2ab2f3817ed 1767336313692

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में नए साल की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गुटखा लेने घर से निकले युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

पीड़ित की पहचान सुधीर कोसले (22) के रूप में हुई है, जो बालाजी नगर, खुर्सीपार का निवासी है और ओम वायर कंपनी में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 1:15 बजे वह महेश किराना दुकान से गुटखा लेने जा रहा था।

आरोपियों ने सुधीर से पूछा “गोल्डी” का नाम

सिंह आटा चक्की के पास पहुंचते ही आयुष और जीत नामक दो युवक बाइक से उसके पास आए। आरोपियों ने सुधीर से “गोल्डी” नामक व्यक्ति के बारे में पूछा। जब सुधीर ने उसे पहचानने से इनकार किया, तो कुछ ही देर में रोहण और सागर भी मौके पर पहुंच गए।

चारों ने मिलकर हमला किया

इसके बाद चारों ने मिलकर सुधीर पर हमला कर दिया। जीत ने डंडे से वार किया, जबकि आयुष ने धारदार लोहे की वस्तु से उसके सिर पर पांच-छह बार वार किए। हमले के दौरान, आरोपियों ने “आज तो तुम्हें जान से मार देंगे” कहते हुए सुधीर पर जानलेवा वार किए।

सुधीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सुधीर के सिर से खून बहने लगा। अपनी जान बचाने के लिए वह वहां से भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया। झगड़े की आवाज सुनकर सुधीर के पिता धर्मेंद्र कोसले, विकास शाह और रवि चौहान मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक सूचना कथन दर्ज

उन्होंने गंभीर रूप से घायल सुधीर को आईएमआई अस्पताल खुर्सीपार में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती घायल सुधीर कोसले से पूछताछ कर प्रारंभिक सूचना कथन दर्ज किया गया।

आरोपियों के खिलाफ FIR

प्रारंभिक बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या के प्रयास का मामला पाया गया। शिकायत के आधार पर आरोपियों आयुष, जीत, रोहण और सागर, सभी निवासी खुर्सीपार, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076954
Views Today : 229
Views Last 7 days : 4277
Views Last 30 days : 11965
Total views : 107170
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.